
वाराणसी. बनारस पुलिस को ठठेरी बाजार लूट के बाद फिर बड़ी चुनौती मिली है। पुलिस के लिए स्वर्ण व्यवसायी से 80 लाख के सोने की उच्चकागिरी का खुलासे के साथ सोना बरामदगी भी महत्वपूर्ण है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को घटना की सारी तस्वीर मिल गयी है। पुलिस ने चौक थाने में मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू की है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी भी मौके पर पहुंचे थे। अब देखना है कि इस मामले का खुलासा कब होता है।
यह भी पढ़े:-पलक झपकते ही पार कर दिया 80 लाख का सोना, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
शनिवार को सुबह स्वर्ण व्यवसायी गोपाल जी सेठ की स्कूटी से 80 लाख का सोना उड़ाया गया है। व्यवसायी दारानगर स्थित आवास से निकलता है ओर सीधे कर्णघंटा स्थित दुकान पर जाता है। स्कूटी को खड़ा करने के बाद वह सीधे दुकान में जाता है और सफाई करने के बाद जब वापस आता है तो सोना गायब मिलता है। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चलता है कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी की डिग्गी को तोड़ कर सोना उड़ा कर फरार हो गये हैं। सुबह हुई इस घटना को लेकर बड़ा सवाल है कि बदमाशों को कैसे पता चला कि स्कूटी में सोना रखा हुआ है और व्यवसायी कितने बजे दुकान जा रहा है। आशंका है कि व्यवसायी के किसी अपने ने ही बदमाशों से मुखबिरी की होगी। इसके बाद ही बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जांच के बाद ही उस मुखबिर का नाम सामने आ पायेगा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी राज में संवरेगी औरंगजेब के किले की तकदीर
ठठेरी बाजार लूटकांड के खुलासे में दिखा था पुलिस का लचर रवैया
आठ अप्रैल 2017 को बनारस के ठठेरी बाजार में सर्राफा व्यवसायी के यहां पर नौ बदमाशों ने लगभग चार करोड़ का सोना लूट लिया था। इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी नाराजगी जतायी थी। पुलिस ने मेहनत के साथ लूटकांड का खुलासा किया था। पुलिस का लचर रवैया उस समय सामने आया था जब तत्कालीन एसएसपी नितिन तिवारी ने ठठेरी बाजार लूटकांड में शामिल अपराधियों के पकड़े जाने पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। एसएसपी कचहरी स्थित अपने कार्यालय पर मीडिया को अपराधी व लूटे गये सोना की बरामदगी की जानकारी दे रहे थे इसी बीच लूटकांड का मुख्य अभियुक्त फैजान कोर्ट में सरेंडर कर देता है जिसकी जानकारी तक पुलिस को नहीं होती है। मीडिया के जरिए पुलिस को इस बात की जानकारी मिलती है बाद में पुलिस ने फैजान को रिमांड पर भी लिया था। इस मामले में लूटा गया पूरा सोना आज तक बरामद नहीं हो पाया है ऐसे में पुलिस के सामने कर्णघंटा में हुई लूट का सोना बरामद करने की चुनौती मिल गयी है।
यह भी पढ़े:-शराब पीने का नहीं दिया पैसा तो वृद्ध का सिर कूच का मार डाला
अपराधियों के राडार पर रहते हैं स्वर्ण व्यवसायी
अपराधियों के राडार पर स्वर्ण व्यवसायी रहते हैं। बनारस की सर्राफा मंडी में पूर्वांचल तक आभूषण की सप्लाई होती है। अन्य जिलों से आये सर्राफा व्यवसायिायों से भी लूट की वारदात सामने आती रहती है। पुलिस के लिए यह मामला बड़ी चुनौती बन चुका है। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती तक बनारस के बढ़ते अपराध को बड़ा मुद्दा बना सकते हैं जिसका नुकसान बीजेपी सरकार को उठाना पड़ेगा।
यह भी पढ़े:-छात्राओं की वॉशरूम वाली फोटो हुई वायरल तब अभिभावकों को पता चली नामी स्कूल की करतूत