4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
काशी की इस बहू ने दी धमकी, मंदिर टूटा तो दे दूंगी जान, देखें वीडियो…
Play video

काशी की इस बहू ने दी धमकी, मंदिर टूटा तो दे दूंगी जान, देखें वीडियो…

विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में गहराने लगा है गुस्सा, महिलाएं भी आईं आगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 8 Jun 2018, 8:01 PM IST

वाराणसी. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में पूरे इलाके में जबरदस्त गुस्सा पनपने लगा है। अब तो महिलाएं भी आगे आने लगी हैं। उसी कड़ी में काशी की इस बहू ने यूपी सरकार और स्थानीय प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर मंदिरों को तोडा गया तो वो अपनी जान दें देंगी। उन्होंने कहा कि तीन सौ साल से हमारा परिवार भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते चला आ रहा है। आप उसे तोड़ देंगे। ये कतई नहीं होने देंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि अभी भले प्रशासन को नहीं समझ आ रहा पर जिस दिन देवी देवता जाग गए तो उसका प्रतिफल भी झेलना पड़ेगा।

 

ये भी पढ़ें- CM की पंचक्रोशी परिक्रमा पर ग्रहण, व्यास पीठ पर मंदिर तोड़वाने वाले मुख्यमंत्री को संकल्प नहीं दिलाने का ऐलान

 

उन्होंने कहा कि तीन से चार पीढ़ी हो गई, मैं तो 22 साल पहले आई थी इस घर में तब से सबको बाबा भोले नाथ की पूजा-अर्चना करते देखा है। अरे नीलकंठ तो बाबा विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र का सबसे प्रमुख इलाका है। यहां हर घर में प्राचीन मंदिर हैं। और इन मंदिरों को, इन गलियों को ही देखने के लिए लोग आते हैं। यही काशी की पहचान है। यही इसका महत्व है। अरे कुछ करना ही है तो जीर्ण शीर्ण हो चुके मंदिरों का जीर्णोद्धार कराएं, रंग रोगन कराएं। थोड़ी-थोड़ी जगह ले कर गलियां थोड़ी चौड़ी कर लें। साफ सफाई का ध्यान रखा जाए। लेकिन कोई अगर मंदिरों के साथ अब छेड़ छाड़ करगे तो हम चुप नहीं बैठने वाले।

 

ये भी पढ़ें- काशी के मंदिरों को बचाने के लिए बनी फिल्म, कुछ ऐसे शुरू हुआ मंदिर बचाओ आंदोलन, देखें वीडियो…