
वाराणसी. बनारस में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के रिलीज होने के साथ उसका विरोध भी शुरू हो गया है। गुरुवार को सिगरा थाना क्षेत्र के आईपी मॉल के सामने एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया है। पहले से तैनात पुलिस ने तुरंत ही युवक को पकड़ लिया है पुलिस ने एक महिला समेत तीन युवक को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में कड़ी सुरक्षा के बीच रिलीज हुई पद्मावत फिल्म
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत रिलीज हो गयी है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही शहर के प्रमुख मॉल व एक सिनेमाघर के सामने सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये हैं। सिगरा थाना क्षेत्र के आईपी मॉल के सामने एक युवक पहुंचा और फिल्म को रिलीज करने का विरोध करते हुए मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया। इसी बीच दो महिला भी वहां पर पहुंच गयी और फिल्म प्रदर्शन का विरोध किया। पुलिस ने महिला को भी हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शनकारी पद्मावत फिल्म का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने संजय लीला भंसाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है।
यह भी पढ़े:-विश्व क्षत्रिय महासभा की चेतावनी, रिलीज हुई पद्मावत फिल्म तो न जाने आगे क्या होगा
थियेटर के बाहर सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त फिर भी खाली रह गयी सीट
पद्मावत को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तरफ से सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये हैं इसके बाद भी सुबह के शो में थियेटर में अधिक भीड़ नहीं हो पायी है। सुबह का मौसम भी बेहद सर्द था इसके चलते दर्शक व विरोध करने वाले अधिक संख्या में नहीं निकल पाये हैं। दिन चढऩे के साथ ही थियेटर में दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जा रही है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पूरा पालन कराया जायेगा।
यह भी पढ़े:-क्षत्रियों ने निकाला चेतावनी मार्च, कहा रिलीज होगी पद्मावत तो हम देंगे जवाब
ये भी पढ़ें
