22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
मंडुवाडीह में चला अभियान, जेसीबी से तोड़ा गया अतिक्रमण
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / Videos / मंडुवाडीह में चला अभियान, जेसीबी से तोड़ा गया अतिक्रमण

मंडुवाडीह में चला अभियान, जेसीबी से तोड़ा गया अतिक्रमण

भारी संख्या में पुलिस तैनात होने से नहीं हो पाया विरोध, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Jan 2018, 2:38 PM IST

वाराणसी. शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान जारी है। मंगलवार को मंडुवाडीह में अतिक्रमण को जेसीबी से जमीदोज किया गया है। चौराहे के पहले ही नया आरओबी का एक किनारा उतरा है, जिसके चलते वहां से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो जाम से मुक्ति दिलाना संभव नहीं हो पायेगा।
यह भी पढ़े:-नहीं हटाया है अतिक्रमण तो बचना होगा मुश्किल, 9 से 31 तक फिर चलेगा अभियान


शहर में अतिक्रमण की यह स्थिति है कि मंडुवाडीह थाने के आस-पास भी अतिक्रमण था। पूर्व जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने यहां पर सबसे बड़ा अभियान चला कर अतिक्रमण पर जेसीबी चलायी थी लेकिन उनके जाते ही स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से फिर से अतिक्रमण हो गया था। इसके बाद अब यहां पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। खास बात है कि अभियान के दौरान सभी तरह के अतिक्रमण यहां से हटाये जा रहे हैं। स्थानीय लोग अधिक विरोध न कर पाये। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गयी है। महमूरगंज से मंडुवाडीह तक जाने वाला आरओबी बन कर तैयार हो गया है माना जा रहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी इस आरओबी का उद्घाटन कर सकते हैं। मंडुवाडीह चौराहे से आरओबी पर जाने का रास्ता है और रास्ते के किनारे अतिक्रमण के चलते सड़क इतनी संकरी हो गयी है कि जब आरओबी आरंभ होगा तो जाम लगना तय है इसलिए आरओबी के आरंभ होने के पहले ही यहां से अतिक्रमण हटा दिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव पर आरोप लगाने वाली बीजेपी भी कर रही वही काम , हो चुका खुलासा

नहीं काम आ रही पैरवी, अतिक्रमण पर चल रही जेसीबी
अभियान के दौरान कुछ लोगों ने पैरवी कर अतिक्रमण को टूटने से बचाने का प्रयास किया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पायी। सड़क के मध्य से तीस मीटर तक यह अभियान चलाया गया है। मंडुवाडीह के बाद ककरमत्ता में यह अभियान चलाने की तैयारी है। पुलिस का दावा है कि लगातार इस तरह के अभियान चला कर लोगों को फिर से अतिक्रमण नहीं करने दिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के लिए खास है नया साल, इन योजनाओं का दिखा असर तो विरोधियों को लगेगा झटका