18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जेपी नड्डा ने रखा उपवास, कार्यक्रम स्थल पर रही भीड़ की कमी
Play video

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जेपी नड्डा ने रखा उपवास, कार्यक्रम स्थल पर रही भीड़ की कमी

संसद में काम नहीं होने पर बीजेपी नेताओं ने देशव्यापी स्तर पर रखा है उपवास, उन्नाव कांड पर दबी जुबान में होती रही चर्चा
Google source verification

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को उपवास रखा है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनायी रखी। कार्यक्रम स्थल पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की कम भीड़ देखी गयी। बनारस के मंत्री से लेकर विधायक ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है।
यह भी पढ़े:-एसएसपी ने बताया आखिर क्यों पुलिस को चलानी पड़ी अपराधियों पर गोली


जिला मुख्यालय पर सुबह10 से चार बजे तक उपवास रखने का कार्यक्रम था जो निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया था। कुछ देरी के बाद पहुंचे बीजेपी नेताओं ने वहां पर उपवास रखा। उपवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मीडियो ने बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति वाले गाने बजते रहे थे। बीजेपी नेताओं ने इस दौरान अधिकृत रुप से कुछ नहीं कहा, लेकिन आपस में उन्नाव कांड की चर्चा करते रहे और इससे होने वाले राजनीतिक नुकसान का भी उल्लेख किया। बीजेपी के लिए यह कार्यक्रम बेहद खास था। खुद पीएम नरेन्द्र मोदी ने संसद नहीं चलने से नाराज होकर उपवास रखा हुआ था इसलिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता व मंत्री भी विभिन्न जिलों में जाकर उपवास पर बैठे हुए थे।
यह भी पढ़े:-एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचायी क्राइम ब्रांच प्रभारी की जान

बीजेपी के लिए खास है बनारस का जिला मुख्यालय
बीजेपी के लिए बनारस का जिला मुख्यालय बेहद खास है। सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या हुई थी जिसके बाद यूपी के पूर्व सीएम राजनाथ सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने जिला मुख्यालय पर लंबे समय तक चलने वाला धरना दिया था जिसका असर हुआ कि यूपी सरकार को विवश होकर विधायक हत्याकांड के आरोप में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार करना पड़ा था।
यह भी पढ़े:-आईजी जोन ने यातायात पुलिसकर्मियों को बांटा स्वास्थ्य सुरक्षा किट, मौसम के साथ प्रदूषण से होगी रक्षा

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश