27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
पीएम मोदी कॉल ड्राप से परेशान, उनके मंत्री ने दिया अलग ही बयान
Play video

पीएम मोदी कॉल ड्राप से परेशान, उनके मंत्री ने दिया अलग ही बयान

आजम खा पर नहीं दी प्रतिक्रिया, कहा सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सर्वमान्य
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 28 Sep 2018, 7:21 PM IST

वाराणसी. पीाएम नरेन्द्र मोदी खुद ही मोबाइल फोन में कॉल ड्राप से परेशान हे लेकिन उनके मंत्री के लिए यह बड़ी समस्या नहीं है। गुरुवार को विद्युत पेंशनर्स परिषद की महमूरगंज में आयोजित द्वितीय अधिवेशन में भाग लेने के बाद रेल व संचार राज्य मंत्री ने कहा कि कॉल ड्राप समस्या नहीं है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के शहर में सुपरस्टार रजनीकांत, इस फिल्म की करेंगे शूटिंग

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट देख सकते हैं कि पिछले चार साल में कॉल ड्राप में बहुत सुधार हुआ है। हमारी सरकार संचार सेवा को बेहतर करने में जुटी हुई है। मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पूर्व सरकार में संचार निगम घाटे में था लेकिन हमारी सरकार में लाभ में आ गया है। विभिन्न मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट के आये निर्णय पर कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। आजम खा के प्रश्र पर कहा कि उनकी बात पर प्रतिक्रिया देने के लिए नहीं हूं।
यह भी पढ़े:-मुख्यमंत्री के जाते ही चढ़ा क्राइम ग्राफ, साइकिल की ट्यूब से गला कस कर छात्र की हत्या

कॉल ड्राप से परेशान हे मोबाइल धारक
मोबाइल धारक कॉल ड्राप से परेशान है सबसे अधिक समस्या बीएसएनएल को लेकर हो रही है। केन्द्र में बीजेपी की सरकार लगातार कॉल ड्राप को रोकने की बात कहती है लेकिन सफलता नहीं मिल पायी है। पिछले कुछ दिनों से स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। पीएम मोदी भी कॉल ड्राप से परेशान हो गये हैं और उन्होंने तुंरत ही व्यवस्था में सुधार करने को कहा है लेकिन संचार मंत्री ने ऐसी किसी समस्या से इंकार करते हुए कॉल ड्राप में सुधार की बात कही है।
यह भी पढ़े:-रोते हुए पति व पत्नी ने कहा कि इससे अच्छी थी अखिलेश सरकार, यहां तो कार्यकर्ता ही कर रहे जमीन पर कब्जा