
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने केन्द्र सरकार के चार साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने पीएम मोदी सरकार की जमकर तारीफ की साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोला। प्रदेश के प्रभारी सुरेश खन्ना ने जानवरों के हमले में घायल हो रहे लोगों के प्रश्र पर कहा कि इतने बड़े देश में आम आदमी भी ऐसी घटना को रोक सकता है इसमे सत्ता का कोई रोल नहीं है।
यह भी पढ़े:-चार साल में कितना बदल गया पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि चार साल में काशी का बहुत विकास हुआ है। यहां पर 17 योजना चल रही है जिसमे से चार पूरी हो गयी है और बाकी चार अगले माह में पूरी होगी। अन्य योजना दो साल के अंदर खत्म हो जायेगी। इसके बाद लोगों का इसका लाभ दिखायी देने लगेगा। उन्होंने कहा कि काशी स्मार्ट सिटी बन रहा है पार्क व कुंड में कार्य हो रहा है जल्द ही सभी कार्य खत्म करके काशी की कायाकल्प कर देंगे।
यह भी पढ़े:-मेहनत करने के बाद भी नहीं दूर होती पैसों की कमी तो इन उपाय से हो जायेंगे मालामाल
छोड़ा जायेगा गंगा में पानी, दिसम्बर तक निर्मल होगी धारा
गंगा में बढ़ता प्रदूषण व पानी का कम होते स्तर पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जल्द ही गंगा में पानी छोड़ा जायेगा। दिसम्बर 2018 तक गंगा की लहरे निर्मल हो जायेगी। उन्होंने कहा कि गंगा की सेहत को लेकर केन्द्र सरकार बेहद संवेदनशील है इसलिए जल्द ही गंगा की बदली तस्वीर सबके सामने आ जायेगी। प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के प्रश्र पर कहा कि 95 प्रतिशत काम हो चुका है और परिवर्तन सभी को दिख रहा होगा। सड़को पर हो रहे गड्ढे पर कहा कि इनका रोज उपयोग होता है इसलिए गड्ढा होना स्वाभाविक प्रक्रिया है।
यह भी पढ़े:-सरकारी अस्पताल की अनियमिताओं के खिलाफ सपा ने किया हल्ला बोल, गरीब मरीजों से लूटपाट बंद करने की मांग
जांच रिपोर्ट आने के बाद फ्लाईओवर हादसे में दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि फ्लाईओवर हादसे की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले ही कहा है कि जिम्मेदार लोगों को छोड़ा नहीं जायेगा। ऐसे में सभी को रिपोर्ट आने का इंतजार है। पेट्रोलियम पदार्थ की बढ़ती कीमतो ंपर कहा कि सरकार ने इसे संज्ञान में लिया है जल्द ही इस पर कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़े:-कैसे बताये पीएम मोदी सरकार के चार साल का हाल, सीवर के पानी में डूब रही दुकान
बकवास है पीएम नरेन्द्र मोदी का दो जगह से चुनाव लडऩे की बात
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से मीडिया ने पूछा कि पीएम नरेन्द्र मोदी दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बकवास है। पीएम मोदी जब से बनारस से सांसद हुए हैं यहां पर कितनी विकास योजना चल रही है आम आदमी को परिवर्तन दिखायी पड़ रहा है। इसी तरह का विकास आप लोगों को भी देखना चाहिए।
यह भी पढ़े:-बाहुबली धनंजय सिंह को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, अब नहीं मिलेगी यह बड़ी सुविधा
राहुल गांधी से पूछे क्यों घट रहा कांग्रेस का जनाधार
राहुल गांधी के प्रश्र पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास इस समय कोई काम नहीं है। कांग्रेस की नीति सही होती तो इस समय पार्टी की यह हालत नहीं होती। मात्र 6 प्रतिशत की आबादी पर कांग्रेस का राज है। आप लोगों को राहुग गांधी से पूछना चाहिए कि क्यों उनकी पार्टी का जनाधार घिसक रहा है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के इस अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा खुलासा, बताया पीएम नरेन्द्र मोदी कहां से चुनाव लड़ेंगे