8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
पीएम मोदी के अभियान का हुआ असर, वीडियो में देखे सीएम योगी के मंत्री ने बस में लगायी झाडू
Play video

पीएम मोदी के अभियान का हुआ असर, वीडियो में देखे सीएम योगी के मंत्री ने बस में लगायी झाडू

कर्मचारी भी रह गये देखते, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 16 Jan 2018, 12:35 PM IST

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान का सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह (स्वतंत्र प्रभार) पर बहुअ असर पड़ा है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस पहुंचे मंत्री ने खुद रोडवेज की बस में झाडू लगायी। मंत्री को ऐसा करते देख कर्मचारी भी परेशान हो गये है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी फिर कर सकते हैं रात में शहर का निरीक्षण, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप



स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बस व रोडवेज डिपों में किसी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए। स्वच्छता अभियान सभी के लिए है इसलिए सभी लोगों को मिल कर सहभागिता निभानी चाहिए। मंत्री ने खुद पूरी बस को झाडू लगा कर साफ किया। उन्होंने कहा कि किसी कारण से बस की धुलाई नहीं हो पाती है तो उसे पोंछा लगा कर साफ कराया जाये। बस में झाडू लगाने से गंदगी नहीं होगी और यात्रियों को लाभ होगा।
यह भी पढ़े:-खुफिया विभाग भी बेखबर, बीसी खेलने वालों की नहीं है खबर

काशी डिपो को मिली है बड़ी सौगात
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि काशी डिपो को बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश भर के 18 डिपो को पीपीपी मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा है इसके काशी डिपो भी शामिल है। पीपीपी मॉडल की तर्ज पर विकसिज हो जाने के बाद काशी डिपो में यात्रियों को मिलने वाली सुविधा में इजाफा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कुछ माह इंतजार करे आपको सारा बदलाव दिखायी देने लगेगा।
यह भी पढ़े:-माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह का लगा झटका, महिला ने कहा मैने देखा सीढ़ी से उतरते

ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करे आरटीओ
सीएमयोगी ने पहले ही ओवरलोडिंग ट्रकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था साथ ही उन्होंने कार्रवाई नहीं करने पर निलंबित एआरटीओ आरएस यादव जैसी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी थी। इसके बाद सीएम योगी के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी आरटीओ को चेतावनी दी है उन्होंने कहा कि रात में औचक निरीक्षण करके ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करें वर्ना जिम्मेदार अधिकारियों पर शिकंजा कसा जायेगा।
यह भी पढ़े:-हवाला को भी पीछे छोड़ रहा अवैध वीसी का धंधा