
वाराणसी. बाहुबली अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस करके दावा किया है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा को नहीं हम लोगों को समर्थन दिया है। फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में उनके अब्बा अतीक अहमद ही बीजेपी को हराने में सक्षम है और बसपा सुप्रीमो मायावती ने मीडिया के सामने कहा है कि जो बीजेपी को हराये उसे ही कार्यकर्ता समर्थन दे।
यह भी पढ़े:-सपा की हार व मायावती से सबक लेकर अखिलेश यादव ने खेला है बड़ा दांव, सफलता मिलने पर बदलेगी कहानी
बसपा से अनदुरुनी गठबंधन पर कहा कि ऐसा कोई बात नहीं है। बसपा सुप्रीमो का इशारा साफ है कि बीजेपी को हराने वाले के साथ ही बसपा कार्यकर्ता डटे रहे। सपा प्रत्याशी पहले ही दौड़ से बाहर हो गया है और अतीक अहमद ही बीजेपी को हराने में सक्षम है इसलिए बसपा को लोगों का समर्थन हमे ही मिल रहा है। बीजेपी प्रत्याशी के बाहरी होने के प्रश्र पर मोहम्मद उमर ने कहा कि यही बात तो हम भी कहना चाहते है सपा व बीजेपी ने बाहरी प्रत्याशी उतार दिया है जबकि उनके अब्बा अतीक अहमद यही के निवासी है और हमेशा यही रहते हुए लोगों के सुख-दुख में काम आते हैं यही बात जनता भी समझ नहीं है इसलिए अतीक अहमद को भारी समर्थन मिल रहा हैं। बीजेपी को चुनाव जिताने के लिए अतीक अहमद का प्रत्याशी बनने के प्रश्र पर कहा कि यह अफवाह सपा के लोग फैला रहे हैं। सपा ने गोरखपुर में बीजेपी प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए मैदान खुला छोड़ दिया है सपा जानती है कि अतीक अहमद यह चुनाव जीत जायेंगे। ऐसे में गोरखपुर छोड़ कर सपा के सारे लोग यहां पर जमे हुए हैं। सपा की इस कारस्तानी को मुस्लिम वोटर भी अच्छी तरह समझ चुके हैं इसलिए मेरे अब्बा अतीक अहमद को भारी जनसमर्थन मिल रहा है।
यह भी पढ़े:-बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सुना दिया यह बड़ा निर्णय
अब्बा ने कहा कि पहले वाली नहीं रही सपा
मोहम्मद उमरने कहा कि अब्बा अतीक अहमद ने बताया कि पहले वाली समाजवादी पार्टी अब नहीं रह गयी है। नेता जी(मुलायम सिंह यादव) ने जिस सोच के साथ समाजवादी पार्टी को चलाया था वह सोच अब खत्म हो गयी है। सपा में मौकापरस्त लोग हावी हो गये हैं ऐसे में पहली वाली सपा नहीं रह गयी है। मीडियाकर्मियों से उमर ने कहा कि आप लोग मुझसे बहुत बड़े हैं मैं आपके लिए छोटा भाई या भतीजे के समान हूं। मुझसे अधिक आप लोग मेरे अब्बा अतीक अहमद से मिले हैं। आप जानते हैं कि मेरे अब्बा कभी समझौता नहीं करते हैं इसलिए उन्हें आधी जिंदगी जेल के पीछे गुजरानी पड़ी है। फूलपुर चुनाव हम लोग जीत रहे हैं और चुनाव जीत कर हम बीजेपी का बड़ा सपना तोड़ देंगे।
यह भी पढ़े:-फूलपुर व गोरखपुर में कमजोर हो सकता है सपा व बसपा गठबंधन, अखिलेश के ऐलान के बाद मायावती पर टिकी निगाहे