26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
इस महिला को मिलेगी मुन्ना बजरंगी की विरासत, शमशान घाट पर हुआ खुलासा
Play video

इस महिला को मिलेगी मुन्ना बजरंगी की विरासत, शमशान घाट पर हुआ खुलासा

परिजनों ने मुन्ना बजरंगी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लडऩे का किया ऐलान, बेटे ने दी पिता को मुखाग्रि
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 10 Jul 2018, 4:25 PM IST

वाराणसी. सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी का अंतिम संस्कार मंगलवार को मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुन्ना बजरंगी के बेटे समीर ने अपने पिता को मुखाग्नि दी है। शमशान घाट से बागपत जेल में हत्या के लिए यूपी सरकार व पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। छोटे भाई ने साफ कर दिया है कि अब उनकी भाभी सीमा सिंह (मुन्ना बजरंगी की पत्नी) जो कहेंगे वही होगा। इस बात से साफ संकेत मिल रहे हैं कि अब मुन्ना बजरंगी की पत्नी उनकी विरासत संभाल सकती है।
यह भी पढ़े:-इन दो लोगों की हत्या के बाद कमजोर हो गया था मुन्ना बजरंगी, अब कौन संभालेगा गैंग की कमान


Muuna Bajrangi and wife Seema Singh
IMAGE CREDIT: Patrika

मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद यह लगातार यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सुपारी किंग की विरासत को कौन संभालेगा। भाई ने साफ कर दिया है कि जो भाभी कहेगी वही होगा। भाई राजेश सिंह ने कहा कि गैंगवार जैसी कोई बात नहीं है हम कानूनी लड़ाई लड़ कर अपने भाई की मौत को बदला लेंगे। भाभी ने पहले ही प्रेस कांफ्रेंस करके बता दिया था कि मुन्ना बजरंगी की जान को खतरा है इसके बाद भी सरकार व प्रशासन ने कुछ नहीं किया। राजेश सिंह ने कहा कि अब हम लोगों का किसी पर विश्वास नहीं रह गया है हमें सिर्फ सीबीआई जांच पर भरोसा है और केन्द्र व यूपी सरकार से बागपत जेल में हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या की सीबीआई जांच की मां करते हैं।
यह भी पढ़े:-पूर्वांचल की जेल में पहली बार मुन्ना बजरंगी ने ही करायी थी हत्या, अब खुद हुआ शिकार

सैकड़ों करोड़ का हो सकता है मुन्ना बजरंगी का कारोबार
मुन्ना बजरंगी का कारोबार सैकड़ों करोड़ रुपये का हो सकता है। जरायम की दुनिया की बात छोड़ दी जाये तो रियल स्टेट व अन्य जगहों पर भी मुन्ना बजरंगी की बहुत अच्छी दखल थी। मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद अटकले लग रही थी कि भाई या परिवार का अन्य सदस्य विरासत को संभाल सकता है लेकिन भाई राजेश सिंह ने साफ कर दिया है कि जो भाभी सीमा सिंह कहेगी, वही होगा। इससे साफ संकेत मिल चुका है कि मुन्ना बजरंगी की पत्नी ही उसकी राजनीतिक विरासत को संभालेगी। मुन्ना बजरंगी ने सबसे पहले एक सपना देखा था कि उसे माफिया डॉन बनना है यह सपना तो उसने पूरा कर लिया था इसके बाद दूसरा सपना चुनाव जीतने को था जो अब कभी पूरा नहीं हो सकता है। मुन्ना बजरंगी की पत्नी अपने पति की विरासत को संभालते हुए राजनीति की दुनिया में भी सक्रिय हो सकती है। फिलहाल इस संदभ में सीमा सिंह ने अधिकृत रुप से कुछ नहीं कहा है।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी की पांच बड़ी घटनाओं ने जरायम की दुनिया में मचा दिया था हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश