
वाराणसी. राजनीतिक दलों ने अब प्रत्याशियों के नाम की घोषणा शुरू कर दी है। मंगलवार को मलदहिया स्थित एक रेस्टूरेंट में राजनीतिक दल ने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने से हड़कंप मच गया है। इस दल ने साफ कहा कि हम पूर्वांचल के सभी सीटों पर चुनाव लडऩे जा रहे हैं जल्द ही प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होगी।
यह भी पढ़े:-नोएडा के बाद बनारस में थाने के रेट का ऑडियो वायरल, हो रही वसूली
नव जनक्रांति पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव व राष्ट्रीय महासचिव शकील हुसैन रिजवी ने मीडिया के सामने दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। बनारस से विनोद यादव तो भदोही से अलमुद्दीन चांद को टिकट दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी पार्टी लोगों को धोखा देने का काम कर रही है। विकस की बात करते हुए बड़े दल सत्ता में आते हैं और सत्ता मिलते ही विकास की बात भूल जाते हैं। जनता ऐसे दलों से त्रस्त आ चुकी है और वह अब विकल्प के तौर पर नये दल का चयन करने वाली है। उन्होंने कहा कि एक तरफ बीजेपी हे तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव, मायावती व राहुल गांधी का महागठबंधन है। महागठबंधन में शामिल दल बीजेपी से मिले हुए हैं इसलिए महागठबंधन व बीजेपी में किसी के साथ हमारा गठबंधन नहीं होने वाला है। हम जनता की आवाज बन कर चुनाव लड़ेंगे। चुनाव में कितना वोट मिलेगा इस प्रश्र पर कहा कि चुनाव परिणाम से सबसे सामने आयेगा। बनारस की स्थिति पर ओमप्रकाश यादव ने कहा कि एक तरफ तो काशी विश्वनाथ मंदिर जाने के मार्ग का ेचौड़ा किया जा रहा है तो दूसरी तरफ शहर की सड़कों पर सुन्दरता के नाम पर अतिक्रमण कराया जा रहा है। यूपी में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है इसलिए हम लोगों को चुनावी मैदान में आना पड़ा है।
यह भी पढ़े:-लाइन हाजिर किये गये मिर्जामुराद थाना प्रभारी, आखिर कौन है पशु तस्कर मुजफ्फर, चांद व गुड्डू