28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, ईंट-भट्ठा संचालको को दी जायेगी नोटिस
Play video

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, ईंट-भट्ठा संचालको को दी जायेगी नोटिस

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया, नियमों की अनदेखी करके चल रहे ट्रैक्टर से रोज हो रहे हादसे
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 29 Sep 2018, 1:02 PM IST

वाराणसी. रोहनिया थाना क्षेत्र मातलेई चौकी के राजापुर गांव में शनिवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गयी है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मोहनसराय-अदलपुरा सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर अनिल कुमार व रोहनिया थाना प्रभारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया है।
यह भी पढ़े:-मुख्यमंत्री के जाते ही चढ़ा क्राइम ग्राफ, साइकिल की ट्यूब से गला कस कर छात्र की हत्या

रोहनिया के उदयराजपुर निवासी श्यामा देवी (65) अपनी बेटी शांति देवी से भेंट करने राजापुर गांव गयी थी। बेटी से भेंट करने के बाद श्यामा देवी अपने घर लौट रही थी कि रास्ते में मिट्टी लाद कर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर वृद्धा की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया और चक्काजाम खुलवाया। ग्रामीणों को सबसे अधि नाराजगी नियमों की अनदेखी करके चल रहे ट्रैक्टर चालकों से थी। ग्रामीणों का कहना था कि पुसिल सुविधा शुल्क लेकर इन ट्रैक्टरों की जांच नहीं कराती है जिसके चलते आये दिन दुर्घटना होती रहती है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी कॉल ड्राप से परेशान, उनके मंत्री ने दिया अलग ही बयान

सीओ सदर ने कहा ईंट-भट्ठा संचालकों को दी जायेगी नोटिस
सीओ सदर अनिल कुमार ने बताया कि बारिश खत्म होने के बाद से ईंट-भट्ठा में काम शुरू हो गया है जिसके चलते ही ऐसे ट्रैक्टरों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इस संदर्भ में जल्द ही ईंट-भट्ठा संचालकों को नोटिस देकर उनके यहां पर लगाये गये ट्रैक्टरों की सारी जानकारी मांगी जायेगी। जो भी ट्रैक्टर नियमों की अनदेखी करके चलते हुए पाये जायेंग। ऐसे ट्रैक्टर संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-मौत के मांझा ने छीन ली एक और जिंदगी