
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर जातिवाद की राजनीति करने का आरोपल लगाते आये हैं लेकिन अब बीजेपी के सहयोगी दल सुभासपा ने बीजेपी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। बनारस के सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी जाति देकर टिकट देती है और मंत्री भी बनाती है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदारों को बोर्ड में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी राज में एआरटीओ के दबंग गार्ड ने ट्रैक्टर चालक को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह , केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी , यूपी के डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा व यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय के रिश्तेदारों को माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड में शामिल किया गया है। इसका साफ मतलब है कि बीजेपी में जातिवाद व परिवारवाद होता है। बीजेपी पर जातिवाद नहीं करने के प्रश्र पर ओमप्रकाश राजभर जोर से हंसते हैं और कहते हैं बीजेपी के लोग जाति के आधार पर मंत्री बनाते हैं और चुनाव में टिकट भी देते हैं। बीजेपी के लोग पूछते हैं कि आपकी जाति के कितने वोटर है उसी हिसाब से टिकट तय किया जाता है। बीजेपी को पता चल जाता है कि इस जाति के नेता को कोई पद नहीं मिला है तो तुरंत ही बुला कर पद देते हैं। बीजेपी पर जातिवाद की राजनीति करने का खुलासा करते हुए ओप्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी बूथवार आंकड़ा जुटाती है जिससे उस बूथ की 7 से 80 प्रतिशत जातिगत जानकारी बीजेपी को मिल जाती है। बीजेपी को पता रहता है कि इस बूथ में किस जाति के कितने वोटर हैं। इसी आधार पर बीजेपी आराम से प्रत्याशी तय कर लेती है। ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि बीजेपी में टिकट देते समय भी जाति का ध्यान रखा जाता है पूछा जाता है कि इस जाति के लोगों को टिकट नहीं मिला है तो दे दो।
यह भी पढ़े:-बीजेपी सांसद ने सीएम योगी के मंत्री पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, पत्र मिलने से मचा हड़कंप
गरीबी, बेरोजगारी व अशिक्षित जगह से चुनाव लड़ते हैं बड़े नेता
ओमप्रकाश राजभर ने बड़े नेताओं के चुनाव लडऩे वाले क्षेत्र का भी खुलासा किया है उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं वहां से चुनाव लड़ते हैं जहां पर अशिक्षा, बेरोजगारी व गरीबी अधिक रहती है इसके साथ बड़े नेता अपने साथ रहने वाले लोगों के जातिगत वोटरों की संख्या भी उस क्षेत्र से जोड़ते हैं इसके बाद आराम से चुनाव लड़ कर जीत जाते हैं।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा गठबंधन में तय हुआ प्रत्याशी बनाने का फार्मूला , उड़ी बीजेपी की नींद
शराबबंदी में शामिल होने के लिए सभी दलों से करेंगे अपील
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में शराबबंदी का मुद्दा सुभासपा ने वर्षों से उठाया हुआ है और इस मुद्दे को लेकर हम 20 मई से कार्यक्रम करने वाले हैं। सार्वजनिक मंच से अखिलेश यादव , मायावती व राहुल गांधी से अपील करेंगे कि वह भी शराबंदी के मुद्दे में शामिल हो। बीजेपी से भी शामिल होने की बात कही जायेगी। कोई नहीं भी शामिल होता है तो भी सुभासपा शराबबंदी को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी।
यह भी पढ़े:-नीतीश कुमार ने बीजेपी को दी है बड़ी राहत, बेबस हो गये राहुल, मायावती व अखिलेश