25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
मरीज के परिजनों व अस्पताल कर्मचारियों में हुई मारपीट, देखें वीडियो
Play video

मरीज के परिजनों व अस्पताल कर्मचारियों में हुई मारपीट, देखें वीडियो

अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगा कर परिजनों ने किया था सड़क जाम, मौके पर पहुंची पुलिस ने की कार्रवाई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 28 Mar 2018, 4:15 PM IST

वाराणसी. मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मरीज को जब रेफर करने की मांग की गयी तो अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों ने मारपीट की। घटना से नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ भेलूपुर ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और सीओ का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने मारपीट की घटना से इंकार किया है और परिजनों पर ही आरोप लगाये हैं।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा गठबंधन में ऐसे हुआ सीटों का बंटवार तो मायावती को लगेगा झटका


चितईपुर स्थित एक निजी अस्पताल युद्ध का मैदान बन गया था। सोनभद्र में सड़क दुर्घटना में घायल चंदन को यहां पर रेफर किया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान सिर्फ उनसे पैसों की मांग की जाती थी लेकिन मरीज को देखने नहीं दिया जाता था। लाखों रुपये खर्च करके बाद मरीज की स्थिति का पता नहीं चल रहा था परिजनों का आरोप है कि जब चिकित्सकों से मरीज को रेफर करने के लिए कहा गया तो मारपीट करने लगे। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने मीडिया के लोगों के साथ भी मारपीट किया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बीएचयू रेफर किया गया था इसी बात को लेकर परिजन नाराज हो गये और अस्पताल के लोगों से मारपीट करने लगे।
यह भी पढ़े:-गठबंधन के बाद सपा व बसपा में मच सकती है भगदड़, बीजेपी ने शुरू की सेंधमारी

सीओ भेलूपुर ने कहा कि मामले की जांच करके होगी कार्रवाई
सीओ भेलूपुर एपी सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है। घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-गठबंधन के बाद सपा व बसपा में मच सकती है भगदड़, बीजेपी ने शुरू की सेंधमारी

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश