28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
बनारस में पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का हुआ इतना भव्य स्वागत, देखें वीडियो
Play video

बनारस में पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का हुआ इतना भव्य स्वागत, देखें वीडियो

फ्रांस के राष्ट्रपति के दौरे को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र को फिर दी कई सौगात
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 12 Mar 2018, 5:26 PM IST

वाराणसी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को बनारस में भव्य स्वागत किया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी भी फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ थे इसलिए केन्द्र व यूपी की सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने खास तैयारी की थी। इससे पहले जापान के पीएम शिंजो आबे भी यहां पर आये थे लेकिन काशी में पहली बार किसी राष्ट्राध्यक्ष का इतना भव्य स्वागत किया गया है।
यह भी पढ़े:-हस्तकला सकुंल में पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल का शहनाई बजा कर किया गया स्वागत,देखें खास तस्वीरें


सड़क से लेकर गंगा घाट तक फ्रांस के राष्ट्रपति का भव्य स्वागत होता रहा। लंका पर महिलाएं पारंपरिक नृत्य करती रही, जबकि स्काउड गाइड के छात्रों ने भी हाथ में गुब्बारा लेकर विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का स्वागत किया। बाबतपुर हवाई अड्डे पर जब फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंचे तो खुद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों राष्ट्राध्यक्ष सीधे मिर्जापुर जाकर सोलर प्लांट का उद्घाट करते हैं। मिर्जापुर में भी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी गयी। इसके बाद दोनों लोग सीधे बड़ा लालपुर स्थित पं.दीनदयाल सांस्कृतिक हस्तकला संकुल पहुंचे। यहां पर शहनाई बजा कर वह दोनों राष्ट्राध्यक्ष का सम्मान दिया गया। इसके बाद जब डीरेका से अस्सी घाट तक दोनों राष्ट्राध्यक्ष सड़क मार्ग से जा रहे थे तो रास्ते में खड़े स्कूली बच्चों से लेकर बीजेपी कार्यकर्ता व आम लोग हाथों में दोनों देश के झंडे लेकर स्वागत करते रहे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी व फ्रांस के पीएम के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजी काशी, देखें तस्वीर

बनारस में पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का हुआ इतना भव्य स्वागत
IMAGE CREDIT: Patrika
बनारस में पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का हुआ इतना भव्य स्वागत
IMAGE CREDIT: Patrika
बनारस में पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का हुआ इतना भव्य स्वागत
IMAGE CREDIT: Patrika
बनारस में पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का हुआ इतना भव्य स्वागत
IMAGE CREDIT: Patrika
बनारस में पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का हुआ इतना भव्य स्वागत
IMAGE CREDIT: Patrika

भारतीय परम्पराओं का दिया गया ध्यान , गंगा घाट पर दिखा लघु भारत
पीएम नरेन्द्र मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जब अस्सी घाट पर पहुंचे तो संस्कृत श्लोक व वैदिक मंत्रों के साथ उनका स्वागत किया गया। देश की सांस्कृतिक राजधानी में जब दोनों राष्ट्राध्यक्ष नौका विहार कर रहे थे तो घाट के दूसरे तरफ लघु भारत का नाजारा दिख रहा था जो धर्म व जाति से उपर उठ कर था। फ्रांस के पीएम के सम्मान में भारतीय परम्पराओं का विशेष ध्यान दिया गया है जिससे चलते जब वह अपने देश लौटेंगे तो उनके उपर भारतीय परंपराओं की छाप पड़ गयी होगी।
यह भी पढ़े:-फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंचे काशी, पीएम मोदी ने किया भव्य स्वागत

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश