28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
पीएम नरेन्द्र मोदी ने नमो एप से पूछा आपने योगदान किया कि नहीं
Play video

पीएम नरेन्द्र मोदी ने नमो एप से पूछा आपने योगदान किया कि नहीं

कार्यकर्ताओं से संसदीय क्षेत्र में बदलाव की जानकारी ली, किसानों की आय बढ़ाने के साथ जलपरिवहन के महत्व को समझाया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Aug 2018, 4:20 PM IST

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने नमो एप के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र के बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में हुए बदलाव की जानकारी लेने के साथ किसानों की आय बढ़ाने व जलपरिवहन पर भी बात की। साथ ही सभी को प्रवासी सम्मेलन की तैयारी में जुट जाने को भी कहा।
यह भी पढ़े:-बनारस होगा देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट, जहां से डिजिटल यात्रा की मिलेगी सुविधा

पीएम नरेन्द्र से नमो एप पर बात करने को लेकर बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। पीएम मोदी ने नमो एप के जरिए कार्यकर्ताओं से विकास कार्य का फीड बैक लिया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बनारस में जलपरिवहन के लिए निर्माणाधीन टर्मिनल जल्द ही बन कर तैयार हो जायेगा। इसके बाद जलपरिवन शुरू होगा। हल्दिया पटना, भागलपुर, फरक्का, साहेबगंज, बलिया, गाजीपुर, चुनार, मिर्जापुर आदि जगहों पर मध्य गंगा में ड्रेजिंग करायी जायेगी। इसके बाद गंगा नदी में साल भर जलपरिवहन के लायक जल होगा। पीएम मोदी ने कहा कि बनारस के जलपरिवहन टर्मिनल को सड़क व रेल के भी जरिए जोड़ा जायेगा। जलपरिवहन शुरू हो जाने के बाद पूर्वांचल में आर्थिक तरक्की की दर तेज हो जायेगी। पीएम मोदी ने किसानों के आय बढ़ाने के साथ निर्यात बढ़ाने का भी टिप्स दिया। बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस तरह से जापान के पीएम आबे शिंजो, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां का आप लोगों ने स्वागत किया था उसी तरह प्रवासी सम्मेलन में आने वाले अतिथियों का स्वागत किया जाये। बनारस में प्रवासी लोगों का इतना प्यार व सम्मान मिले कि वह दुनिया में जहां भी जाये। यहां की तारीफ जरूर करे। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों का कैंसर अस्पताल की बहुत जरूरत थी इसलिए बनारस में कैंसर अस्पताल की सौगात दी गयी है। पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकताओं से बनारस के विकास पर भी चर्चा की।
यह भी पढ़े:-सपा के इस बड़े नेता के सहारे अखिलेश यादव को झटका दे सकती है बीजेपी

जब पीएम मोदी ने पूछा कि आपने क्या योगदान दिया
सीता मिश्रा ने पीएम मोदी से कहा कि डोमरी गांव में अब विकास की बयार बहने लगी है आप जब बनारस आये तो डोमरी में जरुरू आये। शोभनाथ मौर्या ने बताया कि पहले चंदुआ सट्टी में गंदगी की भरमार रहती थी लोगों का इस रास्ते से जाना कठिन हो जाता था। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता अभियान में आपका योगदान भी है इस पर शोभनाथ मौर्या ने कहा कि मैने भी योगदान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि सभी की भागीदारी से ही काशी को स्वच्छ बनाया जा सकता है। सत्यप्रकाश आर्य ने बताया कि मैं 36 साल से रक्दान कर रहा हूं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आप सबसे बड़ा सामाजिक कार्यक रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ता ऐसे ही कार्य करके लोगों का दिल जीत लेंगे। पीएम मोदी ने नमो एप से बीजेपी के गुलाबबाग, जिला कार्यालय कंचनपुर व महानगर कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया है।
यह भी पढ़े:-बनारस पहुंची अटल अस्थि कलश यात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश