11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
PM मोदी की पत्नी यशोदा बेन आएंगी बनारस, जानिये क्या है वजह…
Play video

PM मोदी की पत्नी यशोदा बेन आएंगी बनारस, जानिये क्या है वजह…

भारत पाकिस्तान शांति यात्रा के सदस्य नागेपुर के नंदलाल मास्टर ने पत्रिका संग साझा किए यशोदा बेने से मुलाकात के पल।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 23 Jun 2018, 6:11 PM IST

वाराणसी. भारत पाकिस्तान शांति यात्रा शुक्रवार की शाम पहुंची गुजरात के पाटन जिले के उंझा गांव। यह गांव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन का पैत्रिक गांव है। इस गांव में शांति यात्रा के पहुंचने पर यशोदा बेन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी इच्छा पर शांति गीत भी गाया शांति यात्रा के यात्रियों ने। उन्होंने हम पूरी टीम को भारत पाकिस्तान यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और शांति की प्रार्थना की। शनिवार की सुबह पुनःअपने भाई अशोक जी के साथ वह शांति यात्रियों से मिलने आईं और यात्रा दल को शुभकामना देते हुए अगले पड़ाव के लिए रवाना किया। बता दें कि यशोदा बेन एक शिक्षिका रही है और वर्तमान समय में अपने छोटे भाई अशोक जी के साथ अपने गांव पर रहती है।

इस यात्रा में शामिल वाराणसी में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर के निवसी सामाजिक कार्यकर्ता नन्दलाल मास्टर भी शामिल हैं उन्होने बताया कि दोनों देशों में शांति बहाली के लिए मैगसायसाय पुरस्कार विजेता डॉ सन्दीप पांडेय के नेतृत्व में 300 किलोमीटर लंबी पदयात्रा विगत 19 जून से गुजरात अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से निकाली गई है जो कि 30 जून को भारत पाकिस्तान सरहद नाडाबेट पर समाप्त होगी। इस पदयात्रा में देशभर के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है। शांति यात्रा के समर्थन में पाकिस्तान में भी कार्यक्रम हो रहे है।


नन्दलाल मास्टर ने यशोदा बेन को अपने गांव आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए बताया कि वर्ष 2010 में चारधाम की धार्मिक यात्रा के दौरान वो काशी आयी थी। अगर स्वास्थ्य ठीक रहा तो फिर से काशी आना आऊंगी और अपने देश और विश्वशांति के लिये प्रार्थना करूंगी। यशोदा बेन के भाई अशोक जी ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री जी द्वारा गोद लिए गांव नागेपुर और जयापुर की जानकारी है। उन्होंने नन्दलाल मास्टर से गांव में कराए गए विकास कार्य की जानकारी भी ली।

 

यशोदा बेन व नंदलाल मास्टर

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश