
रिपोर्ट:-महेश जायसवाल
भदोही. पीएम नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 किस सीट से लड़ेंगे। बीजेपी से लेकर विरोधी दलों भी पीएम मोदी की संसदीय सीट को लेकर अटकले लगा रहे हैं। वर्तमान समय में पीएम मोदी बनारस संसदीय सीट से सांसद है और बनारस के अतिरिक्त वडोदरा से भी चुनाव जीता था लेकिन बाद में वडोदरा सीट छोड़ दी थी। बीजेपी के नेता ने पीएम मोदी की सीट को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है और साफ बताया कि इस बार यहां से चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़े:-यूपी चुनाव में प्रचंड बहुमत दिलाने के बाद फिर गांव में उतरी भगवा सेना, महागठबंधन की उड़ी नींद
बीजेपी के नवनियुक्त काशी प्रांत के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने साफ कर दिया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी 2019 में बनारस सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मीडिया से बाते करते हुए काशी प्रांत के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी बनारस के सांसद भी है और आगे भी बनारस के सांसद रहेंगे। काशी स्मार्ट सिटी नहीं बन पाने के प्रश्र पर कहा कि इसका कुछ मानक होता है और बनारस को तेजी से विकास हो रहा है आप लोग भी देख सकते हैं। मुझे विश्वास है कि इस साल बनारस स्मार्ट सिटी में आ जायेगा। पूर्वांचल के विकास पर कहा कि पीएम मोदी ने विकास के केन्द्र में पूर्वांचल को रखा है। कई योजनाओं के लिए धन आवंटित किया गया है। पीएम मोदी खुद चाहते हैं कि पूर्वांचल का विकास हो। इसके लिए धन की कमी नहीं है और काम दिखायी देना भी शुरू हो गया है। काशी प्रांत के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार प्रांत की सभी 14 सीटों पर बीजेपी को विजय मिलेगी।
यह भी पढ़े:-यूपी के कृषि मंत्री के गांव का हाल, चाचा के नाम से बनाये गये स्वास्थ्य केन्द्र में शाम के बाद नहीं मिलते चिकित्सक
लोकसभा चुनाव में सबसे खास होगी पीएम मोदी की सीट
लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे खास पीएम नरेन्द्र मोदी की सीट होगी। आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव , मायावती व राहुल गांधी की पार्टी का गठबंधन होना तय हैं। ऐसे में पीएम नरेन्द्र मोदी के घेरने के लिए भी संयुक्त विपक्ष एक उम्मीदवार उतार सकता है। काशी प्रांत के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने भी बनारस संसदीय सीट से पीएम मोदी के चुनाव लडऩे की बात कही है इससे साफ हो जाता है कि लोकसभा चुनाव काशी के ही रण से लड़ा जायेगा। एक तरफ बीजेपी काशी के विकास मॉडल को दिखायेगी तो दूसरी तरफ विरोधी दल विकास नहीं होने की तस्वीर दिखायेंगे।
यह भी पढ़े:-दूसरों का स्वास्थ्य ठीक करने का विभाग संभाल रही अनुप्रिया पटेल के संसदीय क्षेत्र में क्रेशर प्लांट बिगाड़ रहा लोगों की सेहत
लोकसभा चुनाव 2014 में सबसे हॉट सीट थी काशी
लोकसभा चुनाव 2014 में सबसे हॉट सीट काशी थी। बीजेपी ने गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी को पीएम प्रत्याशी बनाया था इसके बाद चुनाव प्रचार शुरू कर किया था। गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी काशी के साथ वडोदरा से भी प्रत्याशी थे। काशी से नरेन्द्र मोदी को हराने के लिए खुद अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़े थे। नरेन्द्र मोदी देश भर में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करते रहे गये थे और काशी में नामांकन के बाद चुनाव के ठीक पहले नरेन्द्र मोदी ने रोड शो किया था इसके बाद भी लाखों वोटों से अरविंद केजरीवाल को चुनाव हराया था अब देखना है कि लोकसभा चुनाव 2019 में संयुक्त विपक्ष किस खास चेहरे पर दांव लगाता है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने बेटी बता कर साथ बुक किया रुम, करने लगा रेप