7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
बजट 2018: पीएम मोदी लेते हैं सख्त निर्णय, ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था बढऩे का सभी को होगा लाभ
Play video

बजट 2018: पीएम मोदी लेते हैं सख्त निर्णय, ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था बढऩे का सभी को होगा लाभ

पूर्वांचल निर्यातक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि सामान्य है बजट, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 1 Feb 2018, 6:30 PM IST

वाराणसी. पूर्वांचल निर्यातक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल का मानना है कि यह सामान्य बजट है। केन्द्र सरकार ने वित्त संकलन पर विशेष ध्यान दिया है। यह बात सभी जानते हैं कि पीएम नरेन्द्र मोदी सख्त निर्णय लेने के लिए भी जाने जाते हैं उन्होंने वाहवाही बटोरने के लिए बजट पेश नहीं किया है। पीएम मोदी ने देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए ही ऐसा बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों की हेल्थ के लिए जो प्रावधान किया है उसका स्वागत किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़े:-Budget 2018 :छोटे एयरपोर्ट व हैलीपेड बनने से पर्यटन को लगेंगे पंख


निवेश पर टैक्स लगने से हुई निराशा
राजीव अग्रवाल ने कहा कि शेयर व अन्य निवेश पर जो टैक्स लगाया गया है उससे निराशा हुई है। लोगों इन्ही माध्यम से अपना बचत करते हैं जिस पर भी अब टैक्स लग गया है। पूर्वांचल के निर्यातकों के लिए बजट में प्रावधान पर राजीव अग्रवाल ने कहा कि बजट के अनुसार ज्यादा लाभ व नुकसान नहीं हो रहा है। बजट में जो प्रावधान किये गये हैं उससे ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। ऐसा होने पर देश की अर्थव्यवस्था को ताकत मिलेगी। इन परिस्थितियों में निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। सीधे शब्दों में कहा जाये तो केन्द्र सरकार ने सामान्य बजट प्रस्तुत किया है और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बड़ी चतुराई से सभी चीजों को संतुलित किया है।
यह भी पढ़े:-Budget 2018: भविष्य में दिखेगा बजट का लाभ, किसानों को होगा फायदा

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में खुल कर हुई बजट पर चर्चा
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में गुरुवार को बजट को लाइव प्रसारण किया गया। शहर के प्रमुख उद्योगपति यहां पर जमा हुए और बजट पर चर्चा की गयी। उद्योगपतियों ने बजट पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है किसी ने बजट को सराहा तो किसी ने निराशाजनक बताया।
यह भी पढ़े:-बजट 2018 से किसानों की स्थिति में होगा सुधार, ऐसा करने से उद्योगपतियों को नहीं देना होगा टैक्स

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश