
वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस एक तरफ दिन-रात एक करके अपराधियों को जेल के पीछे भेजने में जुटी हुई है लेकिन अपराधियों के मनोबल पर पुलिस कार्रवाई का अधिक असर नहीं पड़ रहा है। इसका एक उदाहरण बनारस में देखने को मिला है जब लंबे समय बाद जेल से छूटे बदमाशों ने एक व्यक्ति पर हत्या के नीयत से गोली चला दी। संजोग अच्छा था कि बदमाशों की गोली उस व्यक्ति को नहीं लगी। वहां से गुजर रहे पुलिस कांस्टेबल व स्थानीय लोगों को सहयोग से दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया है। पुलिस अब इन बदमाशों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी में है।
यह भी पढ़े:-पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा, चखने के दुकानदार से अपमान का बदला लेने के लिए की थी हत्या
एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि चौक थाना क्षेत्र के बुलानाला क्षेत्र में शातिर बदमाश संजय यादव उर्फ नाटे व ऋषभ पहुंचे थे। दोनों ही शराब के नशे में धुत थे। इसी बीच बदमाशों को सामना लखन शर्मा से हो गया। बदमाशों की लखन शर्मा से पुरानी रंजिश है इसके चलते बदमाशों ने लखन शर्मा की हत्या करने के नीयत से उस पर गोली चला दी। लखन शर्मा भी बदमाशों को देख चुका था इसलिए वह सजग थे और जब बदमाशों ने गोली चलायी तो बच गये। वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी ने बदमाशों को पकडऩे के लिए दौड़ लगायी। पुलिसकर्मी ने बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया तो हाथापाई होने लगी। स्थानीय लोगों ने सहयोग किया तो बदमाशा पकड़ लिये गये। इसी बीच सीओ दशाश्वमेध स्नेहा तिवारी भी गश्त थी वह भी मौके पर पहुंच गयी और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों के पास से असलहा भी बरामद हुआ है। पुलिस अब पकड़े गये बदमाशों को जेल भेजने के साथ गैंगस्टर व सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई में जुट गयी है।
यह भी पढ़े:-सपा नेता प्रभु साहनी की गोली मार कर हत्या, मचा हड़कंप
दो दिन पहले ही जेल से छूटे थे शातिर बदमाश
पकड़े गये शातिर बदमाश संजय यादव उर्फ नाटे व ऋषभ दो दिन पूर्व ही जेल से छूटे थे। संजय यादव पर झोला व्यापारी मोहन निगम की हत्या के अतिरिक्त हत्या का प्रयास, गैंगस्टर सहित विभिन्न मुकदमे दर्ज है। मोहन निगम हत्याकांड में उसके साथ ऋषभ भी जेल गया था। ऋषभ पर हत्या, हत्या का प्रयास सहित अन्य मुकदर्म पंजीकृत हैं। दोनों ही लंबे समय बाद दो दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आये थे और उसके बाद ही अपराध करने में सक्रिय हो गये। पुलिस के लिए अपराधियों का नया ट्रेड चिंता विषय बन गया है। अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार एनकाउंटर कर रही है और मनबढ़ बदमाश जेल से आने के बाद फिर से अपराध करने में जुट जा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-मायावती को बैकफुट पर लाने वाली स्वाति सिंह ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा बयान