9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
अधिकारियों पर चढ़ा होली का ऐसा रंग, पहचाना हुआ कठिन, देखे वीडियो
Play video

अधिकारियों पर चढ़ा होली का ऐसा रंग, पहचाना हुआ कठिन, देखे वीडियो

एडीजी, आईजी से लेकर डीएम व एसएसपी ने जमकर की मस्ती, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 3 Mar 2018, 1:25 PM IST

वाराणसी. होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के बाद जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को अपने सहयोगियों के साथ जमकर होली खेली। रंगी, अबीर व गुलाल लगाकर सभी अधिकारियों व सहयोगियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। अधिकारियों पर होली का ऐसा रंग चढ़ गया था कि उन्हें पहचाना मुश्किल हो गया था।
यह भी पढ़े:-काशी में जमकर खेली गयी होली, देखे वीडियो

होली के दूसरे दिन ही पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी आपस में होली खेलते हैं। पुलिस प्रशासन के लोग सबसे पहले एसएसपी आरके भारद्वाज के आवास पर पहुंचे। वहां पर होली खेलने के बाद सभी लोग एक बस में सवार होकर आईजी रेंज दीपक रतन के आवास पर पहुंचे। वहां पर जमकर खेलने के बाद सभी लोग एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री के आवास पर पहुंच कर होली खेली। इसके बाद जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा के आवास पर खुद एसएसपी ने डीएम को अबीर लगायी और दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने एक-दूसरे को गले लग कर पर्व की बधाई दी।
यह भी पढ़े:-होली के दिन मटकी फोड़ने की मची रही धूम, देखे वीडियो

पुलिस लाइन में अधिकारियों ने भी लगाये ठुमके, जमकर खेला रंग
पुलिस के सभी अधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे और वहां पर जमकर होली खेली। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने रंग से बचे हुए पुलिस कप्तान को नहीं छोड़ा। एसपी सिटी ने जब एसएसपी पर रंग डालना शुरू किया तो पुलिस कप्तान को भी पीछे हटना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने गानों पर डांस भी किया। लगातार ड्यूटी के दबाव से बोझिल हो चुके अधिकारी व उनके सहयोगियों के लिए यह खास मौका था। कुछ देर के लिए होली की मस्ती में डूब कर खुद को तरोताजा किया। पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एक साथ बैठ कर फोटो खींचवायी और उसे अपने फेसबुक पर शेयर भी किया। अधिकारियों ने मस्ती करके अधीनस्थों के लिए त्योहार को यादगार बना दिया।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखे किस तरह बनारस में होली पर लोगों ने की मस्ती