28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
पीएम मोदी सरकार की बांग्लादेशियों की बनायी सूची पर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, कहा तब मानेंगे आपको वीर
Play video

पीएम मोदी सरकार की बांग्लादेशियों की बनायी सूची पर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, कहा तब मानेंगे आपको वीर

काशी में नहीं देंगे एक भी मंदिर टूटने, मुजफ्फरपुर और देवरिया की घटना पर भी कही खुल कर अपनी बात
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 Aug 2018, 1:28 PM IST

वाराणसी. अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डा.प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि काशी खंड में वर्णित एक भी मंदिर को टूटने नहीं देंगे। श्रृंगार गौरी में सभी को दर्शन मिले और काशी विश्वनाथ परिसर को ज्ञानवापी से मुक्त कराने के लिए केन्द्र सरकार से कानून बनायेंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़े:-वातानुकूलित डबल डेकर क्रूज करायेगा गंगा की सैर, देखे खास तस्वीरे

पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए एनआरएसी रजिस्टर पर फायर ब्रांड नेता डा प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि देश में तीन करोड़ बांग्लादेशी है। वाराणसी, लखनऊ, पश्चिम बंगाल आदि जगहों पर अवैध रुप से बांग्लादेशी रहते हैं अभी तक घुसपैठियों को उनके देश क्यों नहीं भेजा गया। प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि सिर्फ लिस्ट बनाने से परिणाम नहीं निकलता है। घुसपैठियों को उनके देश भेजने से परिणाम निकलता है। 40 लाख घुसपैठियों की सूची बनवायी गयी है लेकिन अभी तक 10 हजार बांग्लादेशियों को उनके देश नहीं भेजा गया है। केन्द्र सरकार दिखावा कर रही है। यदि 40 लाख बांग्लादेशियों को उनके देश भेज कर दिखायेंगे तब हम कहेंगे कि आप वीर है वर्ना यह सब दिखावा साबित होगा। मुजफ्फरपुर और देवरिया बालिका गृह में हुई घटना पर डा.प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि पूरे देश में महिलाओं को लेकर चिंता है। मीडिया से बात करने से पहले प्रवीण तोगडिय़ा ने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर मत्था टेका था।
यह भी पढ़े:-150 से अधिक कालेजों की संबद्धता पर मंडराया खतरा, नोटिस देने का निर्देश

विश्वनाथ कॉरीडोर को लेकर हो रहा विवाद
काशी विश्वनाथ मंदिर से गंगा घाट तक बनने वाले विश्वनाथ कॉरीडोर को लेकर विवाद है। आरोप है कि कॉरीडोर बनाने के लिए प्राचीन मंदिरों को भी तोड़ जा रहा है जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऐसे सभी आरोपों को गलत बताया है। डा.प्रवीण तोगडिय़ा ने इन्हीं आरोपों को लेकर बयान दिया है कि काशी खंड में वर्णित एक भी मंदिर टूटने नहीं देंगे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा सपना होगा पूरा, 15अगस्त से गंगा में चलेगा क्रूज