24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
बीजेपी विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी के बेटे ने पीएम व सीएम के खिलाफ किया अपशब्दों का प्रयोग, ऑडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
Play video

बीजेपी विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी के बेटे ने पीएम व सीएम के खिलाफ किया अपशब्दों का प्रयोग, ऑडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

ऑडियो वायरल होते ही लंका पुलिस ने की कार्रवाई, डीएम व एसएसपी को भी बोला गया अपशब्द
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 5 Oct 2018, 3:24 PM IST

वाराणसी. भदोही के बीजेपी विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी के पुत्र के खिलाफ पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हो गया है। बीजेपी विधायक के पुत्र दीपक त्रिपाठी के ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बीएचयू के शोध छात्र इतेन्द्र चौबे ने तहरीर दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं राजा भैया, इस दिन होगी घोषणा

आम तौर पर विरोधी दल के नेता या सरकार से नाराज लोग ही इस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं लेकिन अब बीजेपी विधायक के बेटे पर ही यह आरोप लग गया है। भदोही के बीजेपी विधायक व भीमसेनपुर निवासी रविन्द्र नाथ त्रिपाठी के बेटे दीपक त्रिपाठी अपने पिता की धौंस दिखाते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। बनारस के डीएम व एसएसपी के खिलाफ भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। वायरल ऑडियो में मारने की धमकी दी जा रही है। किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर इस ऑडियो को वायरल कर दिया है। देखते ही देखते यह ऑडियो वायरल हो गया। इसके बाद बीएचयू के शोध छात्र इतेन्द्र चौबे ने लंका पुलिस में बीजेपी विधायक के बेटे पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। इतेन्द्र चौबे के अनुसार बीजेपी विधायक बेटे ने जानबूझ कर पीएम मोदी व सीएम योगी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करके समाज का माहौल खराब करने की कोशिश की है इसलिए कार्रवाई करना जरूरी है। बेटे पर लगे आरोप पर अभी बीजेपी विधायक ने कुछ नहीं कहा है। बताते चले कि दो माह पहले ही भदोही के बीजेपी विधायक रविन्द्र त्रिपाठी के साथ छह अन्य लोगों पर सीजीएम कोर्ट ने जमीन के विवाद में फर्जीवाड़े का केस दर्ज करने का आदेश दिया था यह मामला अभी ठंडा तक नहीं हुआ है कि बेटे पर लगे आरोप से बीजेपी विधायक को राजनीतिक नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़े:-टीईटी आवेदन करने की तिथि बढ़ी, जानिए कब तक भर सकते हैं फार्म

सीएम योगी ने किया था सोने की चेन पहनने से इंकार
सीएम योगी जब भदोही के दौरे पर आये थे तो उस समय विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी ने सीएम को सोने की चेन पहनाने की कोशिश की थी जिस पर सीएम योगी ने हाथ झटक दिया था इसको लेकर बीजेपी विधायक की किरकिरी हुई थी। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के पहले ही बीएसपी छोड़ कर रविन्द्रनाथ त्रिपाठी बीजेपी में आये थे।
यह भी पढ़े:-विवेक तिवारी के हत्यारोपी पुलिसकर्मी के समर्थन में बैठक करने आया बर्खास्त सिपाही बृजेन्द्र सिंह यादव गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश