वाराणसी. सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में गुरुवार को गहमागहमी के बीच विभिन्न पदों के लिए ७१ प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। प्रत्याशियो ने ढोल-नगाड़े संग जुलूस निकाला। परिसर में जुलूस के प्रवेश को लेकर समर्थकों व पुलिस के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई है। चुनाव अधिकारी प्रो. हरिशंकर पांडेय ने नामांकिन किये प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
यह भी पढ़े:-पूर्व सपा सांसद के होटल पर बुलडोजर चलाने वाले युवा आईएएस को सीएम योगी ने हटाया
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंध नामांकन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के खास बंदोबस्त किये थे। बीएचयू में हुए बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती थी। परिसर के सभी मुख्य द्वार पर पुलिस तैनात थी और परिसर में प्रत्याशियों के अलावा उनके एक-दो समर्थकों को ही जाने दिया गया। प्रत्याशियों ने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ढोल-नगाड़े संग अपना जुलूस निकाला है। दो प्रत्याशियों का जुलूस जब आमने-सामने आता था तो उनके बीच जमकर नारेबाजी होती थी। नामांकन करने की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से आरंभ हो गयी थी। दोपहर एक बजे तक नामांकन करने का समय निर्धारित था। इसी बीच नामांकन स्थल में निर्धारित समय के बाद भी जो प्रत्याशी पहुंच गये थे उन्हें समय खत्म हो जाने के बाद भी नामांकन करने का मौका दिया गया।
यह भी पढ़े:-जिसके कार्यकाल में हुई थी राजघाट पुल पर भगदड़, उनको मिली है कुंभ कराने की जिम्मेदारी
नाम वापसी के बाद कम हो जायेगी प्रत्याशियों की सूची
संस्कृत विश्वविद्यालय में हमेशा ही अधिक से अधिक प्रत्याशी नामांकन करते हैं और नाम वापसी के बाद इनकी संख्या कम हो जाती है। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आमतौर पर एबीवीपी, राष्ट्रीय छात्र संगठन के बीच ही मुकाबला होता है। परिसर में नाम वापसी के लिए 25 दिसम्बर को होगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच करके प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा। विश्वविद्यालय में 30 दिसम्बर को छात्रसंघ चुनाव होगा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भगवा सेना ने हार के डर से नहीं उतारे प्रत्याशी
इन पदों पर इतने प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अध्यक्ष पद:-17, उपाध्यक्ष पद पर:-16, महामंत्री:-14, पुस्तकालय मंत्री:-10, वेदवेदांग संकाय प्रतिनिधि:-4, साहित्य संस्कृति संकाय प्रतिनिधि:-5, दर्शन संकाय प्रतिनिधि:-2, श्रमण विद्या संकाय प्रतिनिधि पद पर:-1 व आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर 2 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
यह भी पढ़े:-मुस्लिम महिलाओं ने कहा कबूल हुई दुआख़्वानी, गुजरात में बीजेपी की जीत पर दी बधाई गाया राष्ट्रगान