16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
सर्वेश्वरी समूह में रही गुरु पूर्णिमा की धूम, श्रद्धा की लगी लंबी कतार
Play video

सर्वेश्वरी समूह में रही गुरु पूर्णिमा की धूम, श्रद्धा की लगी लंबी कतार

शिष्यों ने किया बाबा गुरुपद संभव राम जी का दर्शन, गुरु ने दिखायी मानवीय मूल्यों की राह
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Jul 2018, 3:48 PM IST

वाराणसी. सर्वेश्वरी समूह में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा की धूम रही। पड़ाव स्थित आश्रम में सुबह से ही शिष्यों की लंबी कतार लग गयी थी। समूह के अध्यक्ष पूज्यवाद बाबा गुरुपद संभव राम जी अपने शिष्यों को निराश नहीं किया। दर्शन करके शिष्यों को मानवीय मूल्यों की राह दिखायी। सुबह सात बजे से दर्शन करने का शुरू हुआ सिलसिला दोपहर एक 1.30 बजे तक जारी था।
यह भी पढ़े:-ग्रहण में भी कर सकते हैं सर्वव्यापी ईश्वर की पूजा, मिलेगी शक्ति


श्री सर्वेश्वरी समूह अवधूत भगवान राम आश्रम पड़ाव में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय औघड़ पीर पर्व मनाया जा रहा है। गुरुपद संभव राम जी ने शुक्रवार को अघोरेश्वर भगवान राम के आसन का पूजन करने के बाद भक्तों को दर्शन दिया।
आश्रम में एक दिन पहले से ही भक्तों को हुजूम उमडऩे लगा था। गुरु पूर्णिमा के दिन आश्रम में सुबह से ही शिष्यों की लंबी लाइन लग गयी थी। गुरु ने भी अपने शिष्यों को निराश नहीं किया। दर्शन देकर संदेश दिया कि दीन-दुखियों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। माता-पिता, गुरु व राष्ट्र का ऋण सभी लोगों को चुकाना चाहिए। भक्तों ने गुरु के संदेश को आत्मसात किया। पर्यावरण रक्षा के लिए सभी को जागरूक करने के लिए प्रसाद के रुप में भक्तों को एक-एक पौधा दिया गया है। सर्वेश्वरी समूह में देश व विदेश से लाखों शिष्यों ने आकर अपने गुरु का दर्शन किया है। इससे पूर्व सर्वेश्वरी ध्वजउत्तोलन भॉटापार के अखिल अग्रवाल ने किया। इसके बाद सफलयोनि का पाठ हुआ।
यह भी पढ़े:-गंगा का बढ़ रहा जलस्तर, घाट के पास के मंदिर डूबने लगे

जनसेवा ही सर्वेश्वरी समूह का एकमात्र उद्देश्य
सर्वेश्वरी समूह की स्थापना 21 सितम्बर 1961 में दलित, गरीब व दुखियों की सेवा के लिए हुई थी। सर्वेश्वरी समूह आज भी अपनी गौरवशाली परम्परा का निर्वहन कर रहा है। जिन कुष्ठ रोगियों को परिजन तक घर से निकाल देते हैं उनकी आश्रम में सेवा की जाती है। इसके अतिरिक्त लोगों की अन्य स्वास्थ्य समस्या को भी यहां पर निदान होता है। देश के कई राज्यों में समूह की शाखा जनसेवा में जुटी हुई है। शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक चेतना के माध्यम से समूह के शिष्य राष्ट्रसेवा में लगे रहते हैं।
यह भी पढ़े:-वीडियो में देखे सुरभि सोनकर के कथक ने सभी को मंत्रमुग्ध किया