
वाराणसी. सावन के दूसरे सोमवार को आम आदमी का महादेव के दरबार में दर्शन करना कठिन होता है। भक्तों की इतनी भीड़ होती है कि घंटों इंतजार के बाद ही नम्बर आ रहा था। इसी बीच मार्कण्डेय महादेव के दरबार में एक दिव्यांग भी पहुंच गया था। पैरों से दिव्यांग ने जब भीड़ देखी तो वह घबरा गया। पहले तो उसे लगा कि बाबा का दर्शन मिलना कठिन है। इसी बीच वहां पर ड्यूटी कर रहे चौबेपुर एसओ ओम नारायन सिंह की नजर उस दिव्यांग पर पड़ी। एसओ ओम नारायन सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ दिव्यांग को गोदी में उठा कर बाबा दरबार में पहुंचाया। लाइन में खड़े भक्त जब एसओ को दिव्यांग को गोद में उठाये देख कर बोल बम के नारे लगाने लगे। एसओ के सहयोग से दर्शन करने पाने वाले दिव्यांग ने बनारस पुलिस की जमकर प्रशंसा की। सावन के दूसरे सोमवार को पुलिस ने जिस तरह से श्रद्धालुओं की मदद की है उसकी सभी तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-पुलिसकर्मियों की यह अनोखी तस्वीर नहीं देखी होगी आपने, घायल कांवरिये को गोद में उठाया तो बिछड़ी वृद्धा को परिजनों से मिलाया