14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
सेना की शहादत पर भड़के कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, कहा पड़ोसी देश का नहीं कोई धर्म
Play video

सेना की शहादत पर भड़के कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, कहा पड़ोसी देश का नहीं कोई धर्म

भारत सरकार शहीद सैनिकों के परिवार के सम्मान का पूरा रखे ध्यान, शहीद सैनिकों को दी गयी श्रद्धांजलि

Google source verification

वाराणसी. अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला प्रशासन पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आतंकवाद को प्रशय देने वाले पड़ोसी मुल्क का कोई धर्म नहीं है। इस समय रमजान व अधिकमास दोनों ही चल रहा है इसके बाद भी पाकिस्तान सीमा पर ऐसी हरकत करने से बाज नहीं आ रहा है। कार्यकर्ताओं ने शहीद हुए बीएसफ के विजय शंकर पांडेय व सत्यनारायण यादव को श्रद्धांजलि दी। साथ ही केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि शहीद सैनिकों के परिजनों को पूरा ध्यान रखा जाये।
यह भी पढ़े:-बनारसियों के पान थूकने से परेशान रेलव हुआ सख्त, अब लगेगा 500 का जुर्माना

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तानी फौज धोखे से हमारे देश के वीर सपूतों पर हमले करती है। इसके चलते देश की रक्षा कर रहे हमारे जवानो को शहादत उठानी पड़ती है। पाकिस्तानी सेना के पास इतनी ताकत नहीं है कि वह भारतीय फौज का सामना कर सके। ऐसे में कायरो की तरह धोखा देकर ही भारतीय सेना पर हमले करने से बाज नहीं आते हैं। इस समय रमजान व अधिकमास दोनों ही चल रहा है। इसके बाद भी पाकिस्तान की हरकत बताती है कि उसका कोई धर्म नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान को एक बात समझ लेनी चाहिए कि जिस दिन 125 करोड़ भारतीय एक साथ खड़े हो गये उस दिन पड़ोसी मुल्क को उसकी हरकतों की सजा मिल जायेगी। कार्यकर्ताओं ने पहले जिला मुख्यालय से जुलूस निकाला और फिर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर पाकिस्तानी विरोधी नारे भी लगाये। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विवेक पंाडेय, जिलाध्यक्ष मोहित शुक्ला, प्रवक्ता आशुतोष मिश्रा, श्रीपति मिश्रा, शुभांगी मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, भोला पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी गिरफ्तार, असलहा सप्लाई करने के साथ हत्या के भी है आरोपी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश