
वाराणसी. लालू यादव के बड़े बेटे व बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर मत्था टेका। आमतौर पर बेबाक बयान देने वाले तेज प्रताप यादव ने नीतीश सरकार पर खुल कर हमला नहीं बोला। बिहार सरकार के कामकाज पर कहा कि सीएम नीतीश कुमार कैसा काम कर रहे हैं खुद ही अंदाजा लगा लिजिए।
यह भी पढ़े:-सपा के इस बड़े नेता के सहारे अखिलेश यादव को झटका दे सकती है बीजेपी
बाबा काशी विश्वनाथ से क्या मांगा है इस प्रश्र पर कहा कि जो भी मांगा है वह पूरा हो जायेगा। इसके बाद वह निकल गये। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को काशी से विशेष लगाव है। कई बार काशी आ चुके हैं। बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करना व गंगा आरती देखना भी उन्हें पसंद है। बिहार की राजनीति में इन दिनों तूफान आया है। नीतीश कुमार के बीजेपी में जाने के बाद से पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। कुछ दिन पहले ही बीजेपी के सहयोगी दल आरएलएसपी के उपेन्द्र कुशवाहा ने राजद से गठब्ंधन करने के संकेत देकर सनसनी फैला दी थी जिसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के साथ रहने की बात कहते हुए पहले के बयान को खारिज कर दिया था।
यह भी पढ़े:-भू माफिया के कब्जे में वरुणा नदी, आयी बाढ़ तो केरल जैसे हो जायेंगे हालात
लालू यादव के परिवार में सब कुछ ठीक नहीं
लालू यादव के परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है। दोनों भाई तेजस्वी व तेज प्रताप यादव में सीधा विवाद नहीं है लेकिन तेज प्रताप यादव ने पार्टी के ही कुछ लोगों पर हमला बोल कर संकेत दिया था कि परिवार में सब सही नहीं है। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए लालू कुनबे की एकता बेहद मायने रखती है। मुलायम सिंह यादव परिवार की तरह अखिलेश यादव व शिवपाल यादव की तरह लालू परिवार में भी किसी बात को लेकर विवाद होता है तो उसका सीधा फायदा बीजेपी व जदयू को मिलेगा।
यह भी पढ़े:-बच्चों ने पेड़-पौधों को बांधा रक्षासूत्र, कहा हम करेंगे पर्यावरण की रक्षा