4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
चुनौती स्वीकार करके जब सड़क पर उतरे ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी तो नहीं काम आये लोगों के बहाने
Play video

चुनौती स्वीकार करके जब सड़क पर उतरे ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी तो नहीं काम आये लोगों के बहाने

फिर जारी किया 7317202020 नम्बर, कहा आप डाले वीडियो व फोटो हम करेंगे कार्रवाई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 28 May 2018, 3:19 PM IST

वाराणसी. यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षित यातायात की चुनौती को स्वीकार करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत व उनके सहयोगी हेलमेट पहन कर भीषण गर्मी में सड़क पर उतरे और लोगों को यातायात का पाठ पढ़ाया। ईयर फोन लगा कर वाहन चला रहे सात लोगों का चालान काटने से लेकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 125 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही आवश्यक कागजात नहीं होने के चलते 10वाहनों को सीज कर दिया गया है।
यह भी पढ़े:-तीन साल बाद आ रही यह तिथि, इन उपायों से होगी मनचाही मुराद पूरी


यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के पास तमाम बहाने होते हैं। भीषण गर्मी का हवाला देते हुए लोग हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने से भी इंकार कर देते हैं जबकि यह चीजें हमारी जान तक बचा सकती है इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं होते हैं। एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत, सीओ ट्रैफिक अर्जुन सिंह व यातायात निरीक्षक राजीव द्विवेदी बाइक से ही कड़ी धूप में निकले। सभी अधिकारियों ने खुद ही हेलमेट पहना था। इसके बाद रास्ते में जो भी नियम को तोड़ कर चलता हुआ मिला उस पर कार्रवाई का चाबुक चलाया गया। एसपी ट्रैफिक ने सीट बेल्ट का महत्व समझाने के लिए चार पहिया से भी निरीक्षण करने निकले। एसपी ट्रैफिक ने खुद ही सीट बेल्ट बांधी थी और बिना सीट बेल्ट पहने चार पहिया चलाते मिले वाहन चालकों को चालान काटा गया। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि हेलमेट व सीट बेल्ट से आपके जीवन की रक्षा होती है और इनका उपयोग नहीं करने वाले लोगों के पास तमाम बहाने रहते हैं लेकिन वह भूल जाते हैं कि कभी दुर्घटना होती है तो सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने व हेलमेट नहीं पहनने से कितना नुकसान उठाना पड़ जाता है। निरीक्षण के दौरान जिन लोगों ने सभी मानक पूरे किये थे उन्हें शाबाशी भी दी गयी है। एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
यह भी पढ़े:-मायावती के बड़े दांव से बैकफुट पर अखिलेश यादव , उठाना होगा बड़ा नुकसान

नियम तोडऩे वालों को दिलाये सजा, फोटो व वीडियो इस हेल्पलाइन नम्बर पर डाले
एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने एक बार फिर से लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप 7317202020 नम्बर पर यातायात नियम तोडऩे वालों की फोटो व वीडियो डाले। यातायात विभाग कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि फोटो व वीडियो बनाते समय वाहन का नम्बर अवश्य आये और वीडियो व फोटो के साथ समय व जगह का भी उल्लेख किया जाये।
यह भी पढ़े:-कैसे बताये पीएम मोदी सरकार के चार साल का हाल, सीवर के पानी में डूब रही दुकान