
वाराणसी. सावन के दूसरे सोमवार को गोदौलिया चौराहे पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। नयी व्यवस्था से स्थानीय पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस को भी राहत मिली है। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए लाइन लगाये भक्तों को किसी प्रकार की अव्यवस्था होती है तो उसकी तुरंत ही जानकारी मिल जायेगी। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने में भी आसानी होगी।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार को झटका, फिर डूबा वरुणा कॉरीडोर का निर्माणाधीन हिस्सा
सावन के प्रथम सोमवार को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षार्मियों द्वारा लाठी उठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सावन के सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने वालों की भारी भीड़ होती है। पुलिस प्रशासन के लिए व्यवस्था को बनाये रखना आसान नहीं होता है। अधिकारी भी लगतार भ्रमण कर व्यवस्था पर नजर नहीं रख सकते हैं। ऐसे ड्रोन कैमरा का उपयोग करने से सभी को आसानी हो रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों अब कही से भी व्यवस्था पर नजर रख सकते हैं यदि कांवरियों की लाइन लंबी हो गयी है तो भक्तों को जल्द से जल्द दर्शन करा कर भीड़ को कम किया जा सकता है यह संभव ड्रोन कैमरे से ही संभव है, जिसका वीडियो व फोटो बेहद काम आ रहा है। एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए ड्रोन कैमरे का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे किसी को असुविधा नहीं होगी।
यह भी पढ़े:-लोकसभा के पहले छात्रसंघ चुनाव में कुर्सी पर कब्जा जमाने की मची होड़
इलाहाबाद से बनारस आने वाले रुट पर भी ड्रोन कैमरे से निगहबानी
यातायात पुलिस ने इलाहाबाद से बनारस आने वाले रुट पर भी ड्रोन कैमरे से निगहबानी शुरू कर दी है। कछवां चौराहे पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। इससे पता चल रहा है कि कांवरियों के लिए आरक्षित लेन में कोई वाहन तो नहीं चल रहा है। साथ ही इस रुट पर जाम लग जाता है तो उसकी जानकारी व कारण भी पता चल रहा है।
यह भी पढ़े:-गंगा का जलस्तर बढऩे से मणिकर्णिका घाट की छत पर शव का हो रहा अंतिम संस्कार