
वाराणसी. सावन के तीसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी है। सावन के सोमवार को लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में पूरी व्यवस्था पर नजर रखना आसान नहीं होता है। सावन के सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर के आस-पास क्षेत्र पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का उपयोग किया जाता है। ड्रोन कैमरे से साफ दिख रहा है कि बाबा के यहां जाने वालों की लंबी लाइन लगी है। एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके लिए ड्रोन कैमरे का उपयोग किया जा रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर यातायात समस्या नहीं है। कही पर किसी प्रकार की दिक्कत दिखती है तो तुरंत ही समस्या का समाधान किया जाता है। ड्रोन कैमरे से पुलिस को काफी सहयोग मिल रहा है।
यह भी पढ़े:-फिर सड़क पर उतरी पुलिस, हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ चला अभियान