16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
यूपी कालेज का प्रवेश द्वार बंद करके छात्रों ने दिया धरना, मारपीट के दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Play video

यूपी कालेज का प्रवेश द्वार बंद करके छात्रों ने दिया धरना, मारपीट के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

दो घंटे तक परिसर में फंसे रहे बच्चे व छात्र, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 20 Feb 2018, 1:45 PM IST

वाराणसी. यूपी कालेज में चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना के चलते एक बार फिर से परिसर में छात्र राजनीति तेज हो गयी है। मारपीट में शामिल दोषी छात्रों की गिरफ्तारी को लेकर छात्रों ने परिसर का मुख्य प्रवेश द्वार बंद धरना दिया। इसके चलते दो घंटे तक परिसर में प्रवेश बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे कैंट सीओ प्रशांत वर्मा ने छात्रों को समझा कर आंदोलन समाप्त कराया।
यह भी पढ़े:-BREAKING-अपने ही सीट पर बीजेपी प्रत्याशी का नामांकन कराने नहीं पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ , राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज


यूपी के मुख्य प्रवेश द्वार को सुबह ९ बजे छात्रों ने बंद कर दिया और वही धरने पर बैठ गये। छात्रों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि दो दिन पहले भोजूबीर के पास छात्रों के एक गुट ने छात्रनेता अश्वनी पांडेय की पिटाई कर दी थी, जिसके चलते छात्रनेता को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते विवश होकर छात्रों का आंदोलन करना पड़ रहा है। छात्रों ने कहा कि जब तक दोषियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होती है तब तक धरना जारी रहेगा। छात्रों के धरना देने की जानकारी मिलते ही मौके पर कैंट सीओ प्रशांत वर्मा व परिसर के वरिष्ठ शिक्षक पहुंच गये। कैंट सीओ ने छात्रों से आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। कैंट सीओ के समझने पर छात्रों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। छात्रों का कहना है कि यदि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह फिर से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
यह भी पढ़े:-जानिए बीजेपी के फूलपुर प्रत्याशी के बारे में, जिससे सबसे कम उम्र में मेयर का चुनाव जीत कर रचा था इतिहास

दो घंटे तक परिसर में आवागमन हुआ बाधित
परिसर का मुख्य प्रवेश द्वार बंद होने से बच्चे व छात्र दोनों ही परिसर में फंस गये थे। परिसर के अंदर डिग्री कालेज के अतिरिक्त इंटर कालेज व स्कूल भी है जहां के छात्र व बच्चों को धरने के चलते सबसे अधिक परेशानी हुई है। प्रवेश द्वार बंद होने के चलते छुट्टी होने के बाद भी वह लोग परिसर में फंस गये थे और छात्रों का आंदोलन खत्म होने के बाद ही परिसर से निकल पाये।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव को डाला हाशिये पर, विद्रोहियों को बना दिया प्रत्याशी