
वाराणसी. वीडीए ने अब तब की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुएहोटल रमाडा के अतिक्रमण किये गये हिस्से को ध्वस्त कर दिया है। युवा आईएएस पुलकित खरे ने सारे दबाव को दरकिनार करते हुए वरूणा ग्रीन कॉरीडोर के किनारे के अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की है। अतिक्रमण हटाने गयी वीडीए की टीम व स्थानीय लोगों में धक्का-मुक्की भी हुई है इसके बाद भी वीडीए ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को नहीं छोड़ा है। वीडीए की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी मेयर ने संस्कृत में शपथ लेकर बदल दिया नगर निगम का इतिहास

वीडीए ने 11 दिसम्बर को ही अतिक्रमण वाले स्थान पर लाल निशान लगाया था। इसके दूसरे दिन ही सुबह वीडीए वीसी पुलकित खरे के नेतृत्व में वीडीए टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। वीडीए की टीम पहुंचते ही वहां पर हड़कंप मच गया। सपा के पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल के होटल रमाडा को लेकर किसी को विश्वास नहीं था कि यहां पर भी कार्रवाई हो सकती है। वीडीए ने पहले बड़े लोगों पर कार्रवाई की है, जिससे अन्य लोगों को संदेश मिल जाये कि नियम तोडऩे वालों को छोड़ा नहीं जायेगा।
यह भी पढ़े:-VDA की बड़ी कार्रवाई, वरुणा नदी के किनारे अतिक्रमण किये भवनों पर लगाये लाल निशान
बसपा व सपा के सरकार में भी नहीं हुआ था यह काम
वरूणा के ग्रीन कॉरीडोर में किये गये अतिक्रमण को बसपा व सपा सरकार के समय नहीं तोड़ा जा सका था। सपा सरकार में तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट वरूणा कॉरीडोर की राह में भी यह अतिक्रमण आया था और सपा सरकार ने इसे तोडऩे के लिए कुछ कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन बीजेपी विधायक व स्थानीय लोगों के विरोध व विधानसभा चुनाव करीब होने के चलते कार्रवाई नहीं हो पायी थी। सपा सरकार के समय नगर विकास मंत्री आजम खा थे और उन्हें सख्त नेता माना जाता है इसके बाद भी वरूणा नदी के किनारे अतिक्रमण को हटाया नहीं जा सका था। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में बीजेपी विधायक के विरोध के बाद भी युवा आईएएस ने दिखा दिया है कि नियमों का पालन करने की हिम्मत चाहिए। व्यवस्था में बदलाव आने से कोई नहीं रोक सकता है।
यह भी पढ़े:-VDA की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल के बेसमेंट पार्किंग का गलत उपयोग करने पर किया गया सील