
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के चार साल की सरकार का क्या हाल बताये। हम तो अपनी रोजी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह हाल विशेश्वरगंज मंडी का हो चुका है यहां की दुकानों पर पिछले 15 दिनों से भरा हुआ सीवर के पानी से व्यवस्था तबाह होने के कगार पर पहुंच गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि यहां पर गंदगी व बीमारी फैलने के डर से ग्राहक जा नहीं रहे हैं और व्यापािरयों के लिए सीवर के पानी के चलते अपना माल बचाना कठिन होता जा रहा है।
यह भी पढ़े:-चार साल में कितना बदल गया पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस
पूर्वांचल की सबसे बड़ी गल्ला मंडी का हाल बेहाल हो चुका है। व्यापारियों की कही सुनवाई नहीं हो रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में व्यापारियों का यह हाल है। पिछले एक पखवाड़े से यहां पर सीवर का पानी बह रहा है। व्यापारियों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत भी की है लेकिन समस्या का निरस्तारण नहीं हो सकता है। विशेश्वरगंज मंडी में खरीदारी के लिए कई जिले से लोग आते हैं। दुकान व गोदाम में सीवर के पानी के चलते इतनी बदबू फैल गयी है कि वहां पर बैठना कठिन हो चुका है ऐसे में इतनी गंदगी में ग्राहक कहा से आयेगा। वर्तमान समय में रोजा चल रहा है और इस समय व्यापरियों को अच्छे व्यवसाय होने की उम्मीद रहती है लेकिन सीवर के पानी से बचने के लिए रोजेदार दूसरी जगह पर जाकर खरीदारी कर रहे हैं जिसके चलते भी व्यापारियों पर दोहरी मार पड़ रही है।
यह भी पढ़े:-मेहनत करने के बाद भी नहीं दूर होती पैसों की कमी तो इन उपाय से हो जायेंगे मालामाल
शाही नाला के सफाई के चलते बह रहा सीवर का पानी
शाही नाला की सफाई के चलते ही यहां पर सीवर का पानी बह रहा है। नाला साफ करने की मियाद कई बार बढ़ायी जा चुकी है लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था के चलते काम में तेजी नहीं आ पायी है। व्यापारियों में अब खौफ व्याप्त हो गया है कि अभी गर्मी में यह हाल है कि सीवर का पानी दुकानों में घुस गया है अभी मानसून आयेगा तब क्या स्थिति होगी। दुकान ही पानी में बह सकती है। व्यापारियों में सरकार व स्थानीय प्रशासन को लेकर जबरदस्त आक्रोश है।
यह भी पढ़े:-सरकारी अस्पताल की अनियमिताओं के खिलाफ सपा ने किया हल्ला बोल, गरीब मरीजों से लूटपाट बंद करने की मांग