
विदिशा। बारिश के कारण बिगड़े हालातों के चलते शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। चार दिन बाद रास्ता खुलने से जैन तीर्थ रामेश्वर और गोपेश्वर महादेव के छोटे पुल का रास्ता अब खुल चुका है। विदिशा प्रशासन की जानकारी के अनुसार 29 मकान बाढ़ में बह चुके है। वहीं एक मकान गिरने से चार लोग घायल हो गई है। जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। अशोकनगर बेगमगंज रायसेन और बाकी सभी मार्ग खुल चुके हैं।