मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संयुक्त राज्य अमेरिका जाने के लिए तैयार हैं। रूस की मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुतिन ने अपने अमरीकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रम्प को मास्को में आमंत्रित किया है। दूसरी ओर व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने एक बयान में कहा कि ट्रम्प मॉस्को का दौरा करने के लिए खुले दिल से तैयार हैं लेकिन वाइट हाउस को अभी तक अपने रूसी समकक्ष से औपचारिक निमंत्रण प्राप्त नहीं हुआ है।
पुतिन ने शुक्रवार को ट्रम्प की सराहना करते हुए कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति का महान गुण यह है कि वह हमेशा अपने मतदाताओं से किए अपने वादे रखना चाहते है। पुतिन ने यह भी कहा कि फिनलैंड के हेलसिंकी में ट्रम्प के साथ उनकी पिछली बैठक उपयोगी और सार्थक थी।