7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश
ट्रंप से मिलना चाहते हैं उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग – योंग
Play video

ट्रंप से मिलना चाहते हैं उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग – योंग

उत्तर कोरिया के राष्‍ट्रपति ने परमाणु परीक्षण के मुद्दे पर अकड़ दिखाने के बाद बातचीत के टेबल पर लौटने का संकेत दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 9 Mar 2018, 12:23 PM IST

नई दिल्‍ली. दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग ईयू योंग ने व्‍हाइट हाउस में मीडिया को जानकारी दी कि उत्तर कोरिया के राष्‍ट्रपति किम जोंग उन अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात करने के लिए तैयार हो गए हैं। दोनों की मुलाकात मई में हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि किम जोंग ने तनाव दूर करने और परमाणु परीक्षण और आईसीबीएम मिसाइल का परीक्षण रोकने के लिए बातचीत करने को तैयार हैं। उन्‍होंने कहा है कि फिलहाल किम जोंग उन ने भविष्य में परमाणु बम और मिसाइल परीक्षण नहीं करने का आश्वासन दिया है। आपको बता दें कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के आक्रामक रुख के चलते परमाणु कार्यक्रम से कोरियाई प्रायद्वीप में अक्सर तनाव का माहौल रहता है। विनाशकारी परमाणु कार्यक्रमों को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप और किम जोंग उन के बीच तीखी जुबानी जंग भी हो चुकी है।