30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेशनल लोक अदालत में हुआ 2 हजार 851 प्रकरणों का निराकरण

लोक अदालत में अपने प्रकरणों को हल कराने पहुंचे लोग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bhupendra Malviya

•

Updated: 18 May 2023, 3:46 AM IST

नेशनल लोक अदालत में हुआ 2 हजार 851 प्रकरणों का निराकरण

नेशनल लोक अदालत में हुआ 2 हजार 851 प्रकरणों का निराकरण,नेशनल लोक अदालत में हुआ 2 हजार 851 प्रकरणों का निराकरण,नेशनल लोक अदालत में हुआ 2 हजार 851 प्रकरणों का निराकरण,नेशनल लोक अदालत में हुआ 2 हजार 851 प्रकरणों का निराकरण,नेशनल लोक अदालत में हुआ 2 हजार 851 प्रकरणों का निराकरण

विदिशा। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार अयाची के मार्गदर्शन में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले में 2851 प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया गया।
सुबह जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रजवल्लित कर किया गया। इस दौरान समस्त न्यायानीश तथा अधिवक्तागण शामिल हुए। जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मसूद एहमद खान ने बताया कि इस लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिये 30 खण्डपीठों के द्वारा आपराधिक शमनीय प्रकरण, सिविल प्रकरण, धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत प्रकरण, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण राजस्व प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, विद्युत् जल एवं संपत्तिकर संबंधी प्रकरणों बीएसएनएल तथा बैंकों के वसूली प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते के आधार पर किया गया। इसमें
न्यायालयों में लंबित 714 प्रकरणों का तथा 2137 प्रीलिटीगेशन के प्रकरणों का इस प्रकार कुल 2851 प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामे के आधार पर किया गया। इन प्रकरणों में समझौता राशि 57513956 रुपए है।