17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरखेड़ी और पुलिस लाइंस-2 टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में

जैन कॉलेज परिसर में चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट
less than 1 minute read
Google source verification
विदिशा। क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना हुनर दिखाते खिलाड़ी।

विदिशा। क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना हुनर दिखाते खिलाड़ी।

विदिशा। जैन कॉलेज परिसर में जैन कॉलेज युवा संघ द्वारा कराए जा रहे टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को हुए मुकाबलों में बेरखेड़ी और पुलिस लाइंस-2 टीम विजेता रहीं और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

आयोजक रविकांत नामदेव ने बताया कि बुधवार को ही प्री क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों में बुधवार को पहला मुकाबला मंडीबामोरा और बेरखेड़ी टीम के बीच हुआ। जिसमें बेरखेड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए १४५ रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में मंडीबामोरा टीम महज ११९ ही बना सकी। इस प्रकार बेरखेड़ी टीम २६ रनों से विजेता बनी। इसी प्रकार दूसरा मैच नितिन-11 और पुलिस लाइंस-2 के बीच हुआ। जिसमें नितिन-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ११३ रन बनाए। जिसके जवाब में पुलिस लाइंस-2 टीम ने ११४ रन बनाकर जीत दर्ज कराई।

कल से होंगे सेमी फाइनल मुकाबले
आयोजक नामदेव ने बताया कि आज गुरुवार को नटेरन, मॉर्निंग-11, सिरोंज और बैरसिया टीमें मैान में उतरेंगीं और क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। वहीं क्वार्टर फाइनल में निकलने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगीं। शुक्रवार से सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में जिलेभर की टीमें हिस्सेदारी कर रहीं हैं। वहीं बड़ी संख्या में प्रतिदिन खेल प्रेमी खेल देखने पहुंच रहे हैं।

कोरोना के चलते कई टूर्नामेंट स्थगित
मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व तक शहर में जगह-जगह क्रिकेट और फुटबॉल के टूर्नामेंट चल रहे थे। वहीं जिले के अंचलों में भी टूर्नामेंट चल रहे थे। लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए कई आयोजकों ने टूर्नामेंट स्थगित कर दिए हैं और यह मैच अब अप्रेल माह में ही होंगे। खिलाडिय़ों का कहना है कि जब सरकार कोरोना से बचाव के लिए इतने प्रयास कर रही है, तो हम सभी का भी दायित्व है कि इससे बचाव के प्रति सतर्क रहें और सरकार भी सहयोग करें।