10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीसीटीवी कैमरों से अपराध नियंत्रण में मिलेगा सहयोग-प्रसाद

पुलिस महानिरीक्षक व कमिश्नर ने किया सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का उदघाटन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bhupendra Malviya

•

Updated: 15 Sep 2018, 10:43 AM IST

patrika

police,cctv footage,nagda,Congress councilor,

विदिशा। पुलिस महानिरीक्षक जयदीप प्रसाद एवं कमिश्नर कविंद्र कियावत ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। मालुम हो कि शहर में सभी प्रमुख चौराहों, तिराहों व मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। इसके कंट्रोल रूम के उद्घाट अवसर पर पत्रकारों से चर्चा में प्रसाद ने कहा कि इन कैमरों से अपराध नियंत्रण मेें अच्छा सहयोग मिलेगा।

मंदिर परिसर व अन्य चौराहों का लिया जायजा

इन कैमरों का बड़ा महत्व है और कई बड़े अपराधों के हल में इन कैमरों की मदद मिलती है। इस दौरान उन्होंने वाहनों के नंबर डलवाकर इन वाहनों की लोकेशन संबंधी जानकारी भी ली। यहां कंट्रोल रूम में लगी बड़ी स्क्रीनों पर उन्होंने रंगई गणेश मंदिर परिसर व अन्य चौराहों की स्थितियों को देखा। उन्होंने कहा कि कैमरों की मदद से अच्छे शहर में अच्छी ट्रॉफिक व्यवस्था में भी मदद मिलेगी। इस मौके पर एसपी विनीत कपूर, एएसपी विनोद कुमार चौहान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस सख्त

मेडिकल कॉलेज में तैयारियों का निरीक्षण इस मौके पर कमिश्नर कियावत एवं पुलिस महानिरीक्षक प्रसाद ने मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण को लेकर तैयारियों का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर केवी सिंह, एडीएम एचपी वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कोतवाली भी पहुंचे, दिए निर्देश वहीं पुलिस महानिरीक्षक प्रसाद कोतवाली थाने पहुंचे और आगामी चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की।

इस दौरान अधिकारियों को गुंडे बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने, जिलाबदर की कार्रवाई व संवेदनशील मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी करने के संभावित लोगों की धरपकड़ व त्यौहारों की दृष्टि से पुलिस व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण भी किया और स्टॉफ से भी चर्चा की। बतादें कि इसी साल मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव होने है जिसको लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है। किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए भी पुलिस प्रशासन को सख्ती से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।