
विदिशा@अनिल सोनी की रिपोर्ट…
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर देश भर में सद्भावना की शपथ ली गई। कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे सभी अधिकारी कर्मचारियों को एक साथ सद्भावना की शपथ लेना थी। लेकिन जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में सद्भावना की शपथ लेने अधिकारी-कर्मचारी तो बड़ी संख्या में एकत्रित हुए, लेकिन कलेक्टर के वी सिंह एसपी विनीत कपूर के साथ 8 मिनिट देरी से पहुंचे और कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में अधिकारियों को देख आश्चर्य में पड़ गए, तो एडीएम एचपी वर्मा ने उन्हें बताया कि आज सद्भावना दिवस की शपथ लेनी है। इस पर कलेक्टर बोले कि मुझे पहले क्यों नहीं बताया।
सुबह 10:30 बजे से ही विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही नोडल कॉलेज स्टाफ कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होने लगा था। 11 बजे सद्भावना की शपथ लेना थी, लेकिन कलेक्टर के देरी से आने के कारण 10 मिनट देरी से अधिकारी कर्मचारियों को कलेक्टर ने सद्भावना की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी ने आगे हाथ कर सद्भावना की शपथ ली। इसके साथ ही कलेक्टर ने बेटी बचाओ और उनका सम्मान करने की शपथ भी अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।