सिरोंज। शहर के मंडी बायपास रोड़ पर दिनभर ट्रेक्टर-ट्रालियों और वाहनों की रेलमपेल के कारण प्रतिदिन यातायात जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में जहां वाहर रैंगते नजर आते हैं, वहीं कई बार राहगीरों का पैदल चलना तक मुश्किल होता है। जिससे सबसे ज्यादा स्थानीय नागरिक परेशान हैं। पुलिसकर्मी और मंडी के सुरक्षाकर्मी भी यहां सुच्बह 10 से दोपहर तीन बजे तक तैनात रहने के बावजूद यातायात व्यवस्था दुरुस्त करवाने में असफल साबित हो रहे हैं।