16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDISHA जिले के 23 हजार से ज्यादा किसानों की फसल बीमा राशि वापस

बैंक खातों की गफलत के कारण बनी नौबत, अब खाते दुरस्त कराने हो रही मशक्कत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Govind Saxena

•

Updated: 10 Aug 2023, 9:22 PM IST

VIDISHA जिले के 23 हजार से ज्यादा किसानों की फसल बीमा राशि वापस

VIDISHA जिले के 23 हजार से ज्यादा किसानों की फसल बीमा राशि वापस

विदिशा. फसल बीमा का क्लेम मिलने की आस लगाए बैठे जिले के 23 हजार से ज्यादा किसानों को जोर का झटका लगा है। बैंक खातों में गफलत के कारण उनके बीमा क्लेम की राशि वापस लौटा दी गई है। पूरा प्रकरण सामने आने के बाद जिला प्रशासन और कृषि विभाग बैंकों से तस्दीक कर खातों में हुई गड़बड़ी सुधरवाने में लगा है ताकि बीमा क्लेम से वंचित रह गए किसानों को उनके हक की राशि दिलवाई जा सके।कुछ माह पहले ही जिले के 2 लाख 70 हजार 850 किसानों के फसल बीमा की 196.36 करोड़ की राशि आई थी। इस राशि में से करीब 23 हजार किसानों की बीमा राशि वापस लौट गई। कारण यह बताया गया कि किसानों के बैंक खातों में गड़बड़ी है। किसानों ने जिस समय बीमा कराया था, उस समय के उनके खातों का मिलान नहीं हो पा रहा है। विदिशा के साथ ही इंदौर-भोपाल और सांची के किसानों ने भी विदिशा में खेती तथा फसल होने के आधार पर बीमा कराया था, लेकिन उनके बैंक खातों के नंबर और जगह या तो गलत भर दिए गए या फिर उनका मिलान नहीं हो सका। यही कारण रहा कि उनके हिस्से की बीमा क्लेेम राशि आने के बावजूद वह वापस चली गई। यह पूरा मामला जानकारी में आनेे के बाद से हड़कम्प मचा हुआ है और अब कलेक्टर के माध्यम से कृषि विभाग ने सभी बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों, शाखा प्रबंधकों, लीड बैंक अधिकारी को पत्र भिजवाकर खाते दुरस्त कराने को कहा गया है ताकि बीमा राशि से वंचित रह गए किसानों के खातो में पैसा डाला जा सके। करीब 20-22 बैंक शाखाओं को जिला प्रशासन की ओर से पत्र भेजे गए हैं। कुछ समय पहले ही खरीफ फसल 2021-22 के 74 हजार 733 किसानों का बीमा क्लेम 61.20 करोड़ रुपए आया था। इसके साथ ही रबी फसल 2022 के 1 लाख 96 हजार 115 किसानों का बीमा क्लेम 135.16 करोड रुपए आया था। सब मिलाकर जिले के किसानोे के बीमा क्लेम के रूप में 196.36 करोड रुपए की राशि आई थी, जो कुल 270850 किसानाें की थी। लेकिन बैंक खातों मेें गफलत के कारण इसमें से 23 हजार से ज्यादा किसानों को अपने हिस्से की राशि नहीं मिल पाई और वे अब अपने बीमा क्लेम के लिए परेशान हो रहे हैे। --- इस बार बीमा कराने की अंतिम तारीख 16 अगस्त उधर इस बार फसल बीमा कराने की अंतिम तारीख 16 अगस्त तय की गई है। जिले में खरीफ बोवनी का रकवा लगभग 5 लाख 25 हजार हेक्टेयर है इसें से करीब ढाई लाख से ज्यादा का फसल बीमा किसान करा चुके हैं। अंतिम दिनों में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ने का अनुमान है। जिले मेे करीब 4 हजार अऋणी किसानों का भी बीमा हुआ है, इस मामले में विदिशा जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।

---

वर्जन... बैंक खातों का मिलान न होने और दूसरे जिलों का कार्यक्षेत्र होने से जिले के 23 हजार किसानों की फसल बीमा राशि वापस हो गई है। कलेक्टर के माध्यम से संबंधित बैंको को पत्र भेजकर खातों को दुरस्त करने के लिए कहा गया है। ताकि किसानों को उनके बीमा क्लेम की राशि का भुगतान हो सके।

-केएस खपेडि़या, उपसंचालक कृषि विदिशा