2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम हाउस की दिवारों में फैला करंट, काम कर रहे मजदूर को लगा, हालत गंभीर

सीएम हाउस की दिवारों में फैला करंट, काम रहे मजदूर को लगा, हालत गंभीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 28 Apr 2018, 1:54 PM IST

cm house

विदिशा। मुख्यमंत्री के विदिशा स्थित पॉली हाउस में काम चल रहा है। जहां विदिशा का ही एक स्थानीय रहवासी जिसका नाम बबलू कोरी काम कर रहा था। काम करते करते अचानक उसे करंट लग गया। करंट लगने से उनकी हालात खराब हो गई। आस पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजा। बात न बनने से जिला अस्पताल से भोपाल भेज दिया गया है।


ऐसे हुआ हादसा
सुबह करीब 10.30 बजे 40 वर्षीय बबलू कोरी सीएम हाउस में काम कर रहा था। सीएम हाउस में वह किसी दीवार की चुनाई कर रहा था। दीवार न जाने कैसे करंट आ गया। जिसमें बबलू बुरी तरह से करंट में झुलस गया। करंट लगने के कारण उसे जिला अस्पताल लाया गया था। उसके साथ आए मजदूर मोहन कुशवाह ने बताया कि बबलू पॉली हाउस की दीवार उठा रहा था। पता नहीं कैसे उस दीवार में करंट आ गया और बबलू आग में झुलस गया।

परिजनों को किया गया सूचित
मौके पर मौजूद बबलू के साथी मोहन कुशवाह ने बबलू को परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिससे बबलू के परिवार के कुछ लोग सदमे में है। बबलू के परिवार वालों का कहना है कि घर से तो ठीक ठाक गया था, यह अचानक क्या हो गया। परिवार के लोगों से बबलू की ऐसी हालत देखी नहीं जा रही। बच्चे उन्हें देखकर डर रहे हैं। डॉक्टर्स द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पर, उनकी हालत में अभी कोई सुधार नहीं है।

करीब 30 प्रतिशत आग से झुलसा है बबलू
विदिशा के डॉक्टर्स द्वारा बबलू को प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर किया गया। इधर जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार बबलू करीब 30 प्रतिशत आग में झुलसा है। जो कि बहुत ज्यादा है। बबलू की हालत इस समय बहुत खराब है। फिलहाल बबलू को भोपाल लाया जा रहा है। यहां उसके इलाज की व्यवस्था चल रही है।