2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुना की बेटी ज्येष्ठा मैत्री का आईएएस में चयन

गुना की बेटी ज्येष्ठा मैत्री का आईएएस में चयन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 28 Apr 2018, 11:04 AM IST

patrika news, GUNA NEWS, IAS toper, topper of the year, student of the year,

गुना। यहां की रहने वालीं और वर्तमान में मुरेना में पदस्थ प्रोवेशनर डीएसपी ज्येष्ठा मैत्री का आईएएस के लिए चयन हो गया है। उनकी 156 रैंक आई है। वह मूलत: गुना की रहने वाली हैं। लेकिन वर्तमान में उनकी पोस्टिंग मुरैना में ही थी।

2016 में बनी थी डीएसपी
ज्येष्ठा ने बताया कि जून 2016 में मेरा डीएसपी के लिए चयन हुआ था। छह माह की ट्रेनिंग के बाद प्रोवेशनर के लिए मेरी पहली पोस्टिंग मुरैना में जनवरी 2017 में हुई।

ज्येष्ठा के पिता गिरीश चंद आर्य एमपीईबी में कार्यरत है और मां मंजू शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुना में ही प्राचार्य हैं।

डीएसपी बनने के बाद बनी आईएएस
ज्येष्ठा आईएएस बनने के पहले ही डीएसपी के पद पर कार्यरत थी। पर, वे हमेशा से आईएएस बनना चाहती थी। डीएसपी पद पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने आईएएस की तैयारी की और सफलता हासिल की।

इन्हें दिया सफलता का श्रेय
ज्येष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय मुरैना पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह को दिया। उन्होंने बताया कि आदित्य प्रताप सिंह का मेरी तैयारी में विशेष सहयोग रहा है। आदित्य प्रताप मुरैना में ज्येष्ठा के साथ मुरैना में साथ काम करते है। साथ ही घर वालों का भी बहुत सपोर्ट रहा। माता पिता भी मेरेे सपनों को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करते थे।

सपना सच होने जैसा है आईएएस बनना
आईएएस में चयनित होना सपनों को सच करने जैसा है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं चयनित हो गई। परिवार के लोग बहूत खुश है। बाहर से लोग बधाईयां दे रहे है। यह सब देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।

समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहती है
ज्येष्ठा आईएएस बनने के बाद समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहती है। वह सब जो समाज में गलत हो रहा है। उसे ठीक करना चाहती है। इस काम में वह अपनी तरफ से पूरी कोशीश करेंगी और आगे बढ़ेगी।