1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे की शादी में नाचे शिवराज, बेटियों का किया कन्यादान

दो बेटियों और एक बेटे का धूमधाम से किया विवाह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 2 May 2018, 11:24 AM IST

shaadi season, cm shivraj singh chouhan, cm, kanyadan yojna, vidisha news, patrika bhopal, patrika news,

विदिशा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने बचपन से अनाथ बच्चों को अपने बच्चों की तरह पाल पोष कर न सिर्फ बड़ा किया, बल्कि उन्हें सक्षम बनाकर उनके विवाह की जिम्मेदारी भी पूरी की। यह तीसरा मौका था जब मुख्यमंत्री ने अपने पाले बच्चों के विवाह का दायित्व भी पूरा किया। आज की शादी में शिवराज ने तीन बच्चों के पिता का दायित्व निभाया, वहीं उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने एक मां की भूमिका पूरी तरह निभाते हुए जहां दो बेटियों को विदा किया, वहीं एक बेटे का घर भी बसा दिया। जहां बेटे की बारात में शिवराज नाच उठे, वहीं बेटियों की विदाई में उनकी आंखें नम हो गईं।

पांच साल की उम्र से शिवराज के पास थी रेखा
रेखा, भारती और कमल का विवाह बाढ़ वाले गणेश मंंदिर परिसर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और साधना सिंह ने पूरी जिम्मेदारी से कराया। रेखा पांच साल की थी, जब शिवराज सिंह ने सांसद रहते हुए उसे अपनी पत्नी को पालन-पोषण के लिए सौंपा था। इसी तरह की कहानी भारती और कमल की भी है। तीनों बच्चे तब यह भी नहीं जानते थे कि कौन शिवराज सिंह, कौन सांसद और कौन मुख्यमंत्री। लेकिन इन बच्चों को शिवराज और साधना सिंह ने अपने सुन्दर सेवाश्रम में रखकर हर जिम्मेदारी पूरी की। आश्रम की दो बेटियों की शादी शिवराज पूरी धूमधाम से पहले ही कर चुके हैं। मंगलवार को हुई शादी के बाद अब तीन बेटियों के विवाह और होना है।

बेटियों की बारात की अगवानी करते हुए शिवराज सिंह पूरी तरह एक सामान्य पिता बने थे। द्वाराचार किया, दूल्हे को तिलक लगाया और फिर कन्यादान की रस्में भी पूरी कीं। वहीं कमल की बारात में शामिल होते हुए वे खुशी से नाच उठे।

मंत्री, सांसद और तमाम अधिकारी आए
मुख्यमंत्री की मुंहबोली बेटियों और बेटे की शादी में मंत्री रामपाल सिंह और सूर्यप्रकाश मीणा के अलावा सांसद प्रहलाद पटेल भी शामिल हुए। जबकि विदिशा के पूर्व कलेक्टर एमबी ओझा, आनंद शर्मा, जिपं सीईओ आरपी अहिरवार सहित अनेक अधिकारी भी शामिल हुए।

परिसर में गूंजती रही शहनाई
शादी समारोह के दौरान बाढ़ वाले गणेश मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था। शहनाई की मंगल ध्वनि सभी को आकर्षित कर रही थी। जिले के तमाम भाजपा नेता अपनी उपस्थिति बता रहे थे। नपाध्यक्ष मुकेश टंडन सबकी अगवानी कर रहे थे। इससे पहले भाजपा नेताओं ने हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।