30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महापुरुषों की प्रतिमा से अब दूर होगा अंधेरा, लगाई जा रही सोलर लाइट

प्रतिमा स्थल पर मरम्मत व माल्यार्पण के लिए लगेगी सीढि़यां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bhupendra Malviya

•

Updated: 18 May 2023, 3:46 AM IST

महापुरुषों की प्रतिमा से अब दूर होगा अंधेरा, लगाई जा रही सोलर लाइट

महापुरुषों की प्रतिमा से अब दूर होगा अंधेरा, लगाई जा रही सोलर लाइट

विदिशा। नगरपालिका द्वारा अब शहर में िस्थत महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों को संवारने का कार्य शुरू किया गया है। इसके तहत सभी प्रतिमा स्थलों पर सोलर लाइट लगाने का कार्य शुरू किया जा चुका है, वहीं प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए सीढि़यां, नसेनी लगाई जाएंगी और प्रतिमा स्थलों पर मरम्मत का कार्य कर सौदर्यीयकरण किया जाएगा।
नपा से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में 15 महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर सोलर लाइट लगाए जाने का कार्य शुरू कराया गया है। हर प्रतिमा स्थल पर दो-दो सोलर लाइट लगाई जा रही है। इस तरह 30 लाइटें लगाने का कार्य जारी है। अभी अहमदपुर तिराहा िस्थत अंबेडकर प्रतिमा, एसएटीआई तिराहे के पास पूर्व राट्रपति अब्दुल कलाम, दुर्गानगर चौराहा पर महाराणा प्रताप एवं नीमताल िस्थत राष्ट्रपिता महात्मागांधी प्रतिमा स्थल पर यह लाइट लगाई जा चुकी है। वहीं विवेकानंद चौराहा पर स्वामी विवेकानंद प्रतिमा, जिला अस्पताल मार्ग पर शिवाजी प्रतिमा आदि सभी सभी प्रतिमा स्थल शीघ्र ही सोलर रोशनी से रोशन होंगे।
--------------------
स्थलों की मरम्मत व नसैनी भी लगेगी
इसी के साथ ही प्रतिमा स्थलों पर अ धिकांश स्थानों से टाइल्स उखड़ चुके। इन टाइल्स को बदलकर व स्थल पर आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर इन स्थलों को खूबसूरत रूप दिया जाएगा। वहीं यह सभी प्रतिमाएं काफी बड़ी और ऊंची होने से जयंती व पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर मार्ल्यापण मे आसानी रहे इसके लिए प्रतिमा स्थल पर नसैनी भी लगाई जाएगी। मालूम हो कि अधिकांश प्रतिमाएं पूर्व परिषद में लगाई गई थी। कुछ समय तक यह स्थल काफी बेहतर रहे पर कई माहों से लगभग सभी प्रतिमा स्थल से पेडिस्टल व स्थल से टाइल्स उखड़ जाने से प्रतिमा स्थल अव्यविस्थत दिखाई दे रहे। इसलिए यह कार्य प्राथमिकता से कराया जा रहा है।
------------------
करीब 20 लाख से हो रहा कार्य
मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिमा स्थलों पर रोशनी, मरम्मत एवं नसैनी का यह कार्य करीब 20 लाख रुपए से कराए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए नई परिषद ने 28 अक्टूबर 2022 की बैठक में प्रतिमा स्थलों के आसपास सौंदर्यीयकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं प्रतिमाओं पर सीढ़ी नसेनी लगाए जाने का प्रस्ताव भी पास किया था। इसी के तहत यह कार्य शुरू हो चुके हैं। इसके अलावा शहीद ज्योति स्तंभ के सौंदर्यीकरण एवं यहां शहीदों की प्रतिमा स्थापित कराए जाने का प्रस्ताव भी इस बैठक में शामिल था। इन कार्यों के बाद यह स्थल भी बेहतर हो सकेगा ऐसी उम्मीदें लगाई जाने लगी है।
----------------------
वर्जन
शहर में सभी महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों को संवारा जा रहा है। इन स्थलों पर हमेशा रोशनी रहे इसके लिए सोलर लाइट लगवाई जा रही। प्रतिमा स्थलों को दुरुस्त कर सीढि़यां भी लगाई जाएंगी व सौंदर्यीकरण का कार्य भी होगा। आगामी बारिश से पूर्व यह कार्य पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-प्रीति राकेश शर्मा, अध्यक्ष, नगरपालिका