
kisan
विदिशा/सिरोंज. तरबरिया समर्थन मूल्य केंद्र पर अव्यवस्थाओं के साथ ही तुलाई के नाम पर किसानों को प्रति बोरा 300 ग्राम की चपत लगाई जा रही थी। जिससे नाराज किसानों ने रविवार को किसान नेता सुरेंद्र रघुवंशी और रजत गौड़े के साथ सिरोंज-लटेरी रोड पर चक्काजाम कर दिया। जिसकी जानकारी लगने पर एसडीएम बृजेश शर्मा और थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा पहुंचे और किसानों को समझाया और मौके पर केंद्र प्रबंधक को फटकार लगाई तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
मालूम हो कि कलेक्टर के निर्देश के बाद भी समर्थन मूल्य केन्द्रों पर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। समिति प्रबंधक अधिकारियों के निर्देशों को हवा उड़ाने का काम कर रहे हंै इसकी वजह से स्थिति ठीक होने की जगह पर दिन व दिन बिगड़ती जा रही है।
वारदाना नहीं होने के कारण दो दिन से तुलाई नहीं हो पा रही थी जैसे तैसे वारदाना आया तो तोल कांटे बढाने की जगह पर कम कर दिए गए। इसके साथ ही किसानों को 300 ग्राम का चूना भी लगाया जा रहा था। जिससे नाराज किसानों ने तरबरिया समर्थन मूल्य केन्द्र के बाहर चक्काजाम कर दिया।
जिसके चलते करीब दो घंटे तक यातायात बाधित हुआ। जानकारी लगते ही टीआई शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे, लेकिन किसान अधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे, तो नायब तहसीलदार किसानों को समझाने पहुंचे, लेकिन फिर भी बात नहीं बनी तो, एसडीएम बृजेश शर्मा को केंद्र पर पहुंचना पड़ा। उन्होंने किसानों को समझाईस देते हुए कहा कि अधिक उपज नहीं तोलने दी जायेगी तोल कांटे भी बडवाए जाएंगे।
अधिकारी के पहुंचने के बाद भी नहीं पहुंचे प्रबंधक
केंद्र पर अधिकारियों के पहुंचने के बावजूद समिति प्रबंधक केन्द्र पर नहीं पहुंचे। जिसके चलते किसान और भड़क गए। जिसके चलते एसडीएम ने समिति प्रबंधक को बुलाकर पूछा की वे 200 से 300 ग्राम की अधिक उपज क्यों तुलवा रहे हंै।
जिस पर पहले तो प्रबंधक ने कहा कि उन्हें गेंहू के समय से इस तरह के आदेश मिले हुए हैं। जिस पर एसडीएम ने फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के आदेश किसने दिये है। एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तौल कांटे बढ़ाकर किसानों की उपज की तुलाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने चाहिए।
मनमर्जी से तुलाई का आरोप
किसान नेता सुरेन्द्र रघुवंशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र प्रबंधक आते ही नहीं हैं और हम्माल, तुलावट अपने हिसाब से दो कांटो से तुलाई कर रहे हैंै जिसकी वजह से 10 से 15 ट्राली उपज ही तुल पा रही है। जबकि केन्द्र पर 300 से अधिक ट्रालियां खड़ी हुई हैं। वारदाने के साथ 600 ग्राम की जगह पर 800 ग्राम उपज तौली जा रही है।
पांच-पांच दिन से किसान यहां केंद्र पर पड़े हुए हैं। इन्हें किसानो की कोई चिंता नहीं है। जबकि किसान खुद ही अपनी उपज भर रहा है। इसलिए कांटे बढ़ाए जाएं और अधिक उपज की तौल बंद कराई जाए।
Published on:
28 May 2018 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
