19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Vidisha / किराया बढ़ाया, यात्री सुविधाओं पर नहीं  ध्यान

किराया बढ़ाया, यात्री सुविधाओं पर नहीं  ध्यान

बसों में प्रतिदिन यात्रियों और कंडक्टर के बीच हो रही बहस
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Brajesh Kumar Tiwari

•

Updated: 20 Aug 2018, 10:35 AM IST

news

बसों में प्रतिदिन यात्रियों और कंडक्टर के बीच हो रही बहस

विदिशा। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने के बाद बस संचालकों द्वारा करीब डेढ़ माह पूर्व यात्री किराए में तो आठ से लेकर 10% तक की बढ़ोतरी कर दी गई, लेकिन यात्रियों की सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया। यहां तक की बसों में किराया सूची तक नहीं लगाने के कारण बढ़े किराए को लेकर आए दिन बस कंडक्टर और यात्रियों के बीच बहस होने के साथ ही विवाद की स्थितियां बन रही हैं।


मालूम हो कि विगत एक डेढ़ साल में पेट्रोल डीजल के दामों की लगातार वृद्धि से बस संचालक परेशान हो गए थे। जिसके चलते बस संचालकों ने सरकार से यात्री बसों का किराया बढ़ाए जाने की मांग की थी। जिस पर सरकार ने 10% किराया बढ़ाया जाने का निर्णय लिया था। जबकि बस संचालक 20% या इससे अधिक किराया बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। करीब डेढ़ माह पूर्व आठ से लेकर 10% तक किराया बढ़ाए जाने का नोटिफिकेशन भी जारी होने के बाद बस संचालकों द्वारा बस किराए में आठ से लेकर 10% तक की वृद्धि कर दी गई ।

लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अधिकांश बसों में अभी भी स्थिति यह है कि किराया सूची तक उनमें नहीं लगाई गई है। वहीं कई बस में कंडक्टर इसका फायदा उठाते हुए मनचाहा किराया यात्रियों से वसूल रहे हैं। जिसके चलते प्रतिदिन यात्रियों और कंडक्टरों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। लेकिन इसका कुछ निराकरण नहीं निकल पा रहा है और मजबूरन यात्रियों को मनमाना अधिक किराया देना पड़ रहा है।

अग्निशमन और फर्स्ट एड तक के नहीं इंतजाम
यात्री बसों में नियम अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था होना चाहिए लेकिन स्थिति यह है कि अधिकांश बसों में फर्स्ट एड तक के इंतजाम नहीं है। ऐसे में कहीं हादसा होने पर किसी यात्री के चोटिल होने पर उसके प्रथम उपचार की तक व्यवस्था बसों में नहीं है। कई बसों में तो आगजनी जैसी दुर्घटना होने पर इससे बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र तक के इंतजाम नहीं हैं। इसी प्रकार निशक्त और बुजुर्ग यात्रियों के बैठने के इंतजाम भी अलग से नहीं किए जाते हैं।

कई बसों के पीछे तरफ में इमरजेंसी गेट की जगह लोहे की जाली लगी रहती है। ऐसे में कभी हादसा होने पर यात्रियों को बस से बाहर निकलने तक के लाले पड़ जाते हैं। वही बस के चालक और परिचालक अलग यूनिफार्म भी नहीं पहनते हैं। इसी तरह कई नियमों की अनदेखी कुछ बस संचालकों द्वारा कर मनमानी की जा रही है लेकिन इन पर प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।कंडम बसों का भी कर रहे उपयोग कुछ बस संचालक तो खस्ताहाल जर्जर कंडम हो चुकी बसों को भी सड़कों पर धड़ल्ले से चला रहे हैं और यात्रियों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं।


स्कूली वाहनों में भी नियमों की अनदेखी
कई निजी स्कूलों में लगे वाहन जैसे ऑटो वेन, बस आदि में भी नियमों की अनदेखी की जा रही है और छोटे-छोटे बच्चों को वाहनों में ठसाठस भरकर स्कूल ले जाया जाता है। हाल ही में कुछ दिन पूर्व न्यायाधीशों द्वारा की गई वाहनों की जांच में इसका खुलासा हो चुका है। इसके बावजूद जिम्मेदार मौन है।


इनका कहना है
बसों में किराया सूची लगने के साथ ही फर्स्ट एड और अग्निशमन यंत्र के साथ ही यात्रियों के अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। मेरे द्वारा समय-समय पर यात्री बसों के साथ ही स्कूली वाहन और अन्य वाहनों की जांच की जाती है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्यवाही के साथी वाहन जप्त की भी कार्रवाई की जाती है। वही जो भी वाहन चालक नियमों की अनदेखी करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- गिरजेश वर्मा, डीटीओ, विदिशा