
बारिश में सड़कों की ऐसी स्थिति बनने पर कांग्रेस ने इस तरह जताया विरोध
विदिशा@अनिल सोनी की रिपोर्ट...
पाइपलाइन के लिए नगरपालिका द्वारा की गई सड़कों की खुदाई और कई कच्ची सड़कों पर बारिश में कीचड़ हो जाने और सड़क-गलियों में पानी भराने के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को अनोखा प्रदर्शन करते हुए जल सत्याग्रह किया और रहवासियों के साथ कीचड़ में बैठकर नारेबाजी की। तहसीलदार के आश्वासन पर सत्याग्रह समाप्त हुआ। तहसीलदार ने कांग्रेस के लोगों से कहा कि वे जल्दी ही उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। ताकि दुबारा उन्हें शिकायत का मौका न मिलें।
किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा नगरपालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष आशीष भदौरिया रविवार की सुबह करीब 11 बजे अनिल यादव, मयंक यादव, सुरजीत दरबार, सुरेंद्र भानू और देवेंद्र ठाकुर, अमित यादव, मनीष, राहुल नेगी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ आचार्य कॉलोनी पहुंचे जहां उन्हें नागरिकों ने बताया कि सड़क के साथ ही घरों में भी गंदा पानी भरा रहा है और बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। जिससे बच्चों का स्कूल छूट रहा है। उनकी पढ़ाई ठीक तरह से नहीं हो पा रही है। कीचड़ के कारण पैदल तक चलना मुश्किल को रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों की समस्या सुनने के बाद कांग्रेसी कीचड़ में बैठ गए और जल सत्याग्रह शुरु किया।
शाम तक कीचड़ मुक्त करने का आश्वासन
कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कीचड़ सत्याग्रह की जानकारी लगने पर तहसीलदार आचार्य कॉलोनी पहुंचे और भदौरिया सहित क्षेत्रीय नागरिकों को आश्वासन देते हुए कहा कि रविवार की शाम तक चूरी आदि डलवाकर सड़क पर पानी भराव और कीचड़ की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। यह काम आसानी से वह जल्दी हो जाएगा। जिससे बच्चे आसानी से स्कूल जा सकेंगे। साथ ही आस पास के नागरिक भी आसानी से आ जा सकेंगे। वहीं भदौरिया ने उनसे कहा कि यदि शाम तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ, तो सोमवार को वे सुबह से फिर यहां कीचड़ सत्याग्रह करने आ जाएंगे।
Published on:
15 Jul 2018, 1:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.